जयंती पर याद किए गए बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
बेगूसराय। बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 132 वीं जयंती पर जिलावासियों ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन सहित विभिन्न संघ-संगठनों ने कार्य ...और पढ़ें

बेगूसराय। बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 132 वीं जयंती पर जिलावासियों ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन सहित विभिन्न संघ-संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। डीएम अरविद कुमार वर्मा, मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीप्रकाश, नजारत उप समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर समेत अन्य अधिकारियों ने भी इंडोर स्टेडियम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति नगर निगम चौक पर स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, उप मेयर राजीव रंजन, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, सर्वेश कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. चंद्रशेखर चौरसिया आदि शामिल थे। जिला कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह बिहार के शिल्पकार थे। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता राम स्वरूप पासवान, रूबी शर्मा, राम प्रकाश सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, पुष्पा कुमारी, कविता कुमारी, आभाष कुमार झा, मो. कुद्दूस आदि ने भी संबोधित किया। श्रीकृष्ण नगर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन आनंदी प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम को श्यामनंदन सिंह, नारायण, विनायक, उमेश प्रसादा सिंह, राम उदगार सिंह, कविता सिन्हा, प्रो. फुलेना प्रसाद सिंह, सीताराम सिंह प्रभंजन आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की
मटिहानी प्रतिनिधि के अनुसार : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ.श्रीकृष्ण सिंह की 132 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व जिला कांग्रेस सचिव रणजीत कुमार के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में दर्जन भर से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान बबजन कुमार, द्वितीय स्थान मुन्ना गौतम, तृतीय स्थान सोनू कुमार, चतुर्थ स्थान सुजीत कुमार, पांचवां स्थान सौरभ राजा ने प्राप्त किया। जिसे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिनव कुमार, कन्हैया कुमार, सत्यम कुमार, विश्वनाथ रजक, मो.कुद्दुष सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
बरौनी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कॉंग्रेस कार्यालय, तेघड़ा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता महेंद्र कुंवर ने की। इस अवसर पर कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनचुन राय, रामबाबू साह, रौशन कुमार, सरोज पासवान, चंद्रभानु, पंकज सिंह, सत्यजीत सोनू, रजनीश कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।