Bihar Crime: बेगूसराय में हैवानियत की सारी हदें पार, भूमि विवाद में दबंगों ने महिला का काटा स्तन
गंभीर रूप से घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती है। सहायक ओपी प्रभारी मनोहर पासवान ने बताया कि घायल महिला का गंभीर स्थिति में बेगूसराय में उपचार चल रहा है। अभी तक स्वजन की ओर से आवेदन नहीं मिला है। महिला बेहोश है। पुलिस महिला के होश में आने की प्रतीक्षा कर रही है। आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में भूमि विवाद में दबंगों ने महिला का स्तन काट डाला। महिला की जमीन हड़पने को गांव के ही चार-पांच लोगों ने महिला के साथ पहले मारपीट की। विरोध करने पर दबंगों ने उसके घर में तोड़फोड़ भी की। गंभीर रूप से घायल महिला सदर अस्पताल में भर्ती है।
बेगूसराय में उपचार
सहायक ओपी प्रभारी मनोहर पासवान ने बताया कि घायल महिला का गंभीर स्थिति में बेगूसराय में उपचार चल रहा है। अभी तक स्वजन की ओर से आवेदन नहीं मिला है। महिला बेहोश है। पुलिस महिला के होश में आने की प्रतीक्षा कर रही है। आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धारदार हथियार से हमला
पुलिस के अनुसार महेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या-छह के मल्हीपुर गांव निवासी कांग्रेस पासवान की पत्नी वीणा देवी के गर्दन, स्तन व जांघ पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
जमीन को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के साथ कांग्रेस पासवान का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वीणा के पति और पुत्र बाहर रहते है। जमीन के झगड़े को लेकर ही शनिवार को उस पर हमला किया गया। आरोपितों ने चाकू से उसके स्तन और शरीर पर कई जगह हमला किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।