Move to Jagran APP

Winter Weather : ठंड बढ़ने से दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचा, तीन दिनों तक रहेगी ऐसी स्थिति

ठंड के मौसम को लेकर सीओ विजय प्रकाश का कहना है कि क्षेत्र के छह जगहों पर अलाव जला है। मांग के अनुसार अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। गर्म कपड़े वितरण संबंधी जानकारी बीडीओ साहब ही दे सकते हैं।

By Balwant ChaudharyEdited By: Yogesh SahuPublished: Tue, 03 Jan 2023 06:29 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2023 06:29 PM (IST)
Winter Weather : ठंड बढ़ने से दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचा, तीन दिनों तक रहेगी ऐसी स्थिति
ठंड बढ़ने से दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचा, तीन दिनों तक रहेगी ऐसी स्थिति

संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। मंगलवार को भी लगातार तीसरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कुहासा एवं छह किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम गति से चल रही सर्द पछुआ हवा के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह पांच बजे से संध्या पांच बजे तक तो तापमान 10 से 16 डिग्री के बीच झूलता रहा। लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बहुत कम अंतर रहने के कारण उत्पन्न शीतलहर से इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग शीतलहर से थरथरा रहे हैं। मौसम विभाग ठंड के इस मिजाज को देखते हुए अगले तीन-चार दिनों तक कोल्ड डे के समान मौसम बने रहने की संभावना व्यक्त कर रहा है।

ठंड से जनजीवन प्रभावित

कुहासा के कारण रात से सुबह तक पांच मीटर तक भी सड़क दिखाई नहीं पड़ता है। शत प्रतिशत नमी और पछुआ हवा से शीतलहर काफी तेज हो गई। दोपहर में भी लोग रजाई कंबल में लिपटे रहे। अति आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर जा रहे हैं।

कहते हैं सीओ

सीओ विजय प्रकाश का कहना है कि क्षेत्र के छह जगहों पर अलाव जला है। मांग के अनुसार अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। गर्म कपड़े वितरण संबंधी जानकारी बीडीओ साहब ही दे सकते हैं।

मौसम अलर्ट

डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। इस दौरान रात से सुबह तक घना कुहासा छाए रहने, न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री एवं अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की स्थिति में कोल्ड डे बनने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक शीतलहर बरकरार रहने की संभावना व्यक्त की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.