Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar News: बेगूसराय के हर प्रखंड में होगा सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र, केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 05:21 PM (IST)

    बरौनी में भूमिहीन परिवारों के लिए पर्चा वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय औद्योगिक केंद्र बन रहा है और महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे बेरोजगार न रहें। डीएम ने बरौनी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और भूमिहीन लोगों को पर्चे वितरित किए गए।

    Hero Image
    पर्चा वितरण समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (जागरण)

    संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र सह अभियान बसेरा 2 के तहत भूमिविहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरण समारोह आयोजित किया गया।

    इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, डीएम तुषार सिंगला, डीडीसी प्रवीण कुमार, सहायक समाहर्ता अजय यादव, वरीय उप समाहर्ता फरीद अहमद, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने फीता काट किया।

    महिलाएं नहीं रहेंगी बेरोजगार

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में बेगूसराय हब बनता जा रहा है। जिले के हर प्रखंड में एक-एक सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र होगा, ताकि कोई भी महिलाएं बेरोजगार नहीं रहेंगी।

    उन्होंने कहा कि इस वर्ष 20-25 हजार महिलाओं को सिलाई हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि सभी पर्चा को संभाल कर रखेंगे। सरकार द्वारा पेंशन योजना में बढ़ोतरी की है।

    डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि बरौनी आने वाले दिनों में बिहार में अग्रणी भूमिका निभाएगा। पर्चा वितरण समारोह के दौरान बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर दक्षिण में 17, केशावे में दो, सिमरिया एक में छह भूमि विहीन लोगों के बीच पर्चा एवं जमाबंदी का वितरण केन्द्रीय मंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किया गया पर्चा वितरण

    इसके अलावा वीरपुर में 34, बेगूसराय सदर 35, बछवाड़ा 30, बखरी में 16, तेघड़ा में 10, भगवानपुर में 14 भूमि विहिन परिवारों के बीच पर्चा का वितरण किया गया। इस बार पर्चा के साथ जमाबंदी खोलकर दिया गया है।

    इस अवसर पर सदर एसडीओ अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर समाहर्ता ब्रजकिशोर चौधरी, सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, बरौनी सीओ सूरज कान्त, शुभम आदि मौजूद थे।