Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: जीरोमाइल में ऑटो एवं ई रिक्शा से बैरियर की वसूली पर रोक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया आदेश

    Updated: Mon, 19 May 2025 06:33 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को बेगूसराय के नगर परिषद बीहट कार्यालय परिसर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीरोमाइल गोलंबर पर ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों के लिए पहले मूलभूत सुविधा की व्यवस्था की जाए। तत्काल प्रभाव से जीरोमाइल में बैरियर की वसूली बंद कर दी जाए।

    Hero Image
    प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अन्य। जागरण।

    संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। नगर परिषद बीहट द्वारा जीरोमाइल गोलंबर पर ऑटो एवं ई रिक्शा के लिए बंदोबस्ती की गई थी। बैरियर वसूली के बाद से आम जनमानस के साथ-साथ चालकों में इसके माध्यम से वसूली जानेवाली अधिक राशि से आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद चालकों ने हड़ताल एवं प्रदर्शन करने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूलभूत सुविधा की व्यवस्था की जाए।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नगर परिषद बीहट कार्यालय परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जीरोमाइल गोलंबर पर ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों के लिए पहले मूलभूत सुविधा की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से जीरोमाइल में बैरियर की वसूली बंद कर दी जाए। इसके बाद ऑटो एवं ई रिक्शा चालक सड़क पर अपने-अपने वाहनों के साथ चले गए।

    सुविधा उपलब्ध कराने के बाद निविदा लाई जाए

    मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों से व अखबार पत्र के माध्यम से सूचना पाते ही डीएम, सदर एसडीओ एवं कार्यपालक पदाधिकारी से बात की एवं इसे स्थगित करने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के बाद ही निविदा प्रकिया लाई जाए।

    एनएच की भूमि छोड़कर कहीं भी सुविधा उपलब्ध हो। इसके साथ ही नगर परिषद बीहट द्वारा संवेदक को निर्देशित किया गया कि तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक वसूली पर रोक लगाई गई है। इसके लिए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय ने डीएम बेगूसराय, मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप के प्रति आभार व्यक्त किया।

    उप मुख्य पार्षद को भी घेरा

    इधर मुख्य पार्षद ने केंद्रीय मंत्री के प्रेस वार्ता की विधिवत सूचना नहीं मिलने की बात बताई। कहा, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप, प्रधान सहायक राज कुमार तथा स्वक्षता निरीक्षक मो. नदीम द्वारा नगर परिषद बीहट कार्यालय में इस तरह से काम कर रहे हैं कि किसी भी तरह की सूचना उन्हें नहीं दी जा रही है।

    निविदा प्रकिया हमारे तथा सशक्त कमेटी के सदस्यों की अनुपस्थिति में सदर एसडीओ राजीव कुमार की मिलीभगत से कार्यपालक पदाधिकारी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार द्वारा की गई। इसकी आर में अवैध वसूली शुरू कर दिया गया। यह सब कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आनन-फानन में लिए गए निर्णय का परिणाम है। मुख्य पार्षद ने कहा कि निविदा प्रकिया जो 13 मई को हुई थी, वह विधि विरुद्ध है। इस पर डीएम बेगूसराय द्वारा तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

    राजस्व में वृद्धि के लिए उठाए गए कदम

    इधर मामले को तूल पकड़ता देख प्रेस वार्ता में ही कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप ने कहा कि नगर परिषद बीहट के आंतरिक राजस्व में वृद्धि को लेकर नगर परिषद बीहट कार्यालय द्वारा निविदा की प्रक्रिया विधि सम्मत कराई गई है। निविदा में अधिक बोली लगाने वाले संवेदक के नाम बंदाेबस्ती दिया गया।

    जिस पर आधारभूत सुविधाओं का हवाला देते हुए ओटो चालक दल, स्थानीय विभिन्न संघ-संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस पर तबसे लगातार आपत्ति जताई जाने लगी। इस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए कहा कि जबतक आधारभूत सुविधाएं नगर परिषद बीहट द्वारा मुहैया नहीं कराया जाता है, तब तक अगले आदेश तक जनहित में वसूली कार्य पर रोक लगाई जाती है।

    पूरी तरह अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दुनिया की नजरों में पाकिस्तान पूरी तरह से अलग थलग पड़ गया है और पूरी दुनिया मोदी के समर्थन में आ गई है। पाकिस्तान बार्डर वाले इलाकों में अनैतिक तरीके से प्रहार कर रहा है। जबकि भारत ने केवल आतंकवाद पर प्रहार किया है।

    मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भाजपा नेता केशव शांडिल्य, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, भाजपा नेता रामरतन सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रामनरेश सिंह, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, कनीय अभियंता दिलरुबा खातून आदि मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner