विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी का आरोप लगा नाबालिग बच्चे को गर्म रॉड से दागा

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 11:23 PM (IST)

बिहार के बेगूसराय नाबालिग बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर उसे गर्म रॉड से दागने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

चोरी का आरोप लगा नाबालिग बच्चे को गर्म रॉड से दागा
चोरी का आरोप लगा नाबालिग बच्चे को गर्म रॉड से दागा

बेगूसराय [जेएनएन]। बिहार के बेगूसराय जिले में चोरी का आरोप लगाकर एक नाबालिग को गर्म रॉड दागकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। तेघड़ा थानाध्यक्ष रामस्वारथ पासवान ने बताया कि बरौनी फ्लैग निवासी गया सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार को गांव के राजू शर्मा, राकेश कुमार, चंदन कुमार आदि ने बेरहमी से गर्म रॉड से दाग दिया। इस संबंध पीडि़त के परिजन ने तेघड़ा थाना में आवेदन देकर गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आवेदन में परिजन ने बताया है कि बदमाश उनके बच्चे को हथियार का भय दिखाकर पहले घर से ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर गर्म रॉड से हाथ, गाल आदि दाग दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त के परिजन द्वारा आवेदन दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हत्या के मामले में पति गया था जेल, 21 साल बाद मायके में जिंदा मिली पत्नी

मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। घायल बच्चे का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा पर ट्रैक्टर के पार्टस खोल कर बेच लेने के आरोप में उसे बदमाशों ने दाग दिया। घटना की गांव के लोगों ने निंदा की है। ग्रामीणों ने कहा, एक बच्चे के साथ यह कुत्सित कार्य शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें: जमीन के लिए दो सगे भाइयों की हत्या, एक को एसिड पिलाया, दूसरे का गला घोंटा