Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को 25 हजार, विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली जैसा वादा

    Updated: Mon, 05 May 2025 06:32 PM (IST)

    राजद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि के साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को 25 हजार रुपये देने का वादा किया।

    Hero Image
    राजद ने सरकार बनने पर फ्री बिजली का वादा किया है।

    संसू, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)। दिल्ली वासियों ने फ्री बिजली का लाभ उठाया। कहा गया कि चुनाव से पहले देश की राजधानी में की गई इस घोषणा ने मतदाताओं को अपने पाले में किया। अब ऐसी ही एक घोषणा बिहार में की गई है। लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से बिहार में सरकार बनने पर फ्रीज बिजली देने का वादा किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा

    दरअसल, बेगूसराय के उषा-भुजंगी इंटर महाविद्यालय, साहेबपुर कमाल परिसर में सोमवार को राजद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने की। वक्ता ने बिहार एवं केंद्र सरकार पर भड़ास निकाली। साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव की रूपरेखा की जानकारी दी।

    मेक इन इंडिया अब बैक इन इंडिया

    इस अवसर मुख्य अतिथि सह वक्ता सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि भाजपा की मेक इन इंडिया अब बैक इन इंडिया बन गई है। इसकी नीति शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा, दाना डालेगा, फंसना नहीं की नीति चलाते हुए लोगों को फंसा रही है।

    महिलाओं को 25 हजार पेंशन

    पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने डा. आंबेडकर की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान निर्माण के तहत सामाजिक न्याय किया। सभी गरीबों को इसका लाभ मिलता रहा है। पूर्व मंत्री ने राजद के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने पर महिलाओं को 25 हजार, वृद्धा पेंशन 15 सौ, दो सौ यूनिट फ्री बिजली आदि की घोषणा की।

    सरकार को भी आड़े हाथों लिया

    जयप्रकाश नारायण यादव ने नीतीश कुमार सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी गलत नहीं कह रहे हैं। अब बिना चढ़ावा चढ़ाए राज्य के सरकारी विभागों में कोई कार्य नहीं होता। जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। 

    जनप्रतिनिधयों की मौजूदगी में किया वादा

    कार्यक्रम को विधायक सत्तानंद संबुद्ध, मनीषा प्रजापति, विधायक रामकिशन, मो. सब्बीर सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर व्यावसायिक संघ के जिला अध्यक्ष बूटन साह, संदीप यादव प्रदेश सचिव, प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर, संतोष कुमार, देश गौरव, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमलता देवी, जुगनू देवी, जमाल उद्दीन, फैजुर रहमान आदि उपस्थित थे।

    तेजस्वी भी जनता को रिझाने में लगे

    बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी विधानसभा चुनाव से पहले जनता को रिझाने में लगे हैं। पटना में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नौकरी, सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए जनता से उन्हें मौका देने की बात कही थी।