Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ुआ डैम में मिला मां-बेटी का शव, पति से विवाद के बाद घर से गुस्सा होकर निकली थी महिला

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 06:56 AM (IST)

    बांका जिले के कटोरिया में सुइया थाना क्षेत्र के बड़ुआ डैम से पुलिस ने एक महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी का शव बरामद किया। महिला की पहचान रिंकू कुमारी के रूप में हुई है। पारिवारिक विवाद के बाद महिला घर से निकली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

    Hero Image
    बड़ुआ डैम से पुलिस ने किया मां-बेटी का शव बरामद 

    संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। सुइया थाना क्षेत्र के टांगेश्वर स्थित बड़ुआ डैम से बुधवार को सुइया पुलिस द्वारा दो शव बरामद किया।

    शव की शिनाख्त सुइया थाना क्षेत्र के बोड़ा गांव निवासी कामेश्वर यादव की पत्नी रिंकू कुमारी (25 वर्ष) एवं उसकी चार वर्षीय पुत्री के रूप में की गई है।

    जानकारी के अनुसार मृतका महिला का पति कोलकाता में मजदूरी करता है। मंगलवार को किसी बात को लेकर महिला का पति के साथ फोन पर विवाद हो गया था।

    जिससे गुस्से में आकर महिला अपनी बेटी को लेकर घर से निकल गई। इधर, बुधवार को किसी स्थानीय लोगों ने टांगेश्वर के पास डैम किनारे दोनों शव को देख सुइया पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कन्हैया झा सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा शव का शिनाख्त कर स्वजनों को जानकारी दी गई।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनतापूर्वक छानबीन कर रही है।

    मृतका का माइके जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र कर्मा बोड़वा गांव है। मृतका की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। गुरुवार को पिता द्वारा थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। फिलहाल इस घटना से मृतका के सास लक्ष्मी देवी, ससुर नारायण यादव, स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें