Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Teej 2023 : तीज पर देवसेना साड़ी की धमक, देसी लुक वाली इन साड़ियों का भी बढ़ा क्रेज

    By Animesh PrakashEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 06:28 PM (IST)

    Teej 2023 तीज के पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह है। महिलाएं इस पर्व की तैयारी काफी पहले से कर रही हैं। इन दिनों में बाजार में साड़ियों की बिक्री भी बढ़ी है। रंग-बिरंगी साड़ियों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। पहली बार तीज का पर्व मनाने जा रही महिलाएं इसे अपने लिए और भी खास बनाने में जुटी हुई हैं।

    Hero Image
    तीज पर देवसेना साड़ी की हो रही धमक, देसी लूक की साड़ियां हो रही पहली पसंद

    संवाद सहयोगी, बांका। सुहागिन महिलाओं का पर्व तीज (Teej 2023) 18 सितंबर को है। तीज को लेकर डोकानिया मार्केट सहित अन्य बाजारों में सुबह से रौनक नजर आ रही है।

    खासकर दुकानों में साड़ियों की कई बेहतरीन तालमेल बाजार में दिख रही है। सबसे खास बात यह है कि इस बार देवसेना साड़ी का क्रेज महिलाओं के उपर सिर चढ़कर बोल रहा है।

    नवविवाहिता महिलाओं की पसंद इस बार साड़ी के साथ ही सूट भी है, लेकिन पर्व के रीति-रिवाज को लेकर साड़ी का बाजार गर्म है।

    शहर के सबसे व्यस्त कपड़ा बाजार डोकानिया मार्केट (Market) में इस बार गजब की भीड़ है। कई महिलाएं मेकअप के लिए भी खरीदारी और अन्य तैयारी में लगी हैं।

    पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं के द्वारा तीज का पर्व मनाया जाता है। बाजार में इस बार खास लक्ष्मीपति, जार्जट सिल्क, आग्रेन्जा सिल्क, आलिया कट सूट, क्राप टाप सूट व नायरा सूट का प्रचलन काफी तेज दिख रहा है। खासकर पहली बार तीज करने वाली महिलाओं में अलग उमंग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : तेजस राजधानी की बुकिंग शुरू, फटाफट भर गई सीटें, मालदा के सांसद खगेन मुर्मू ने खरीदा पहला टिकट

    बोली महिलाएं

    इस बार पहली बार तीज (Hartalika Teej 2023) करने का मौका मिला है। निश्चित रूप से बेहद ही खास रहना चाहिए यह पर्व। पति की लंबी उम्र के लिए सभी महिलाओं को यह पर्व करना चाहिए। - खुशी प्रिया

    तीज को लेकर पहली बार उत्साहित हूं। निश्चित रूप से पति की लंबी उम्र की कामना करनी है। पहले से ही तैयारी में लगी हूं। देवसेना साड़ी (Devsena Saree) मेरी पहली पसंद है। दस दिन पहले से पति को इसकी खरीदारी के लिए मना रखी हूं। - नीतू प्रिया

    हर साल तीज एक नया उत्साह लेकर आता है। खासतौर पर यह पर्व एक महात्मय से जुड़ा हुआ है। सभी सुहागिन महिलाओं को पति की लंबी उम्र के लिए यह पर्व करना चाहिए। - प्रिया आलोक

    मोना तिवारी।

    तीज को लेकर खरीदारी में जुट गई हूं। पति भी इस पर्व को लेकर उत्साहित है। बाजार में इस बार विशेष रूप से साड़ी सहित गहने की रेंज पर ध्यान है। तीज को लेकर इस बार ब्राइडल मेंहदी रचाऊंगी। - मोना तिवारी

    बोले पुजारी

    इस बार स्नान ध्यान के साथ ही 17 सितंबर की संध्या से तीज का समय चालू है। यह 18 सितंबर के पूरे दिन रहेगा। सभी महिलाओं के लिए इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए शुभ मुहूर्त है। - अमरेश झा, पंडित विजयनगर

    यह भी पढ़ें : Bihar: अमित शाह के बयान के निकल रहे कई मायने, सत्ता परिवर्तन के कयास को मिली हवा