खेल में बढे़ मुस्लिम लड़की के कदम
बांका। बदल रहे सामाजिक परिवेश के बीच कस्बाई शहर बांका में भी अब कुछ लड़कियां खेलों में हाथ आजमा रही है। अब से पहले मुस्लिम लड़कियों का इस दिशा में कदम नहीं बढ़ा। ऐसे में पुरानी बस स्टैंड निवासी साइकिल मिस्त्री की बेटी हिदायत खातून नई उम्मीद बन कर सामने आई है।
बांका। बदल रहे सामाजिक परिवेश के बीच कस्बाई शहर बांका में भी अब कुछ लड़कियां खेलों में हाथ आजमा रही है। अब से पहले मुस्लिम लड़कियों का इस दिशा में कदम नहीं बढ़ा। ऐसे में पुरानी बस स्टैंड निवासी साइकिल मिस्त्री की बेटी हिदायत खातून नई उम्मीद बन कर सामने आई है। हिदायत ने अपनी मेहनत के बल पर काफी कम समय में जिला और राज्य टीम का भी प्रतिनिधित्व कर लिया। वह केवल दो साल से खेल गतिविधियों में है और इस दौरान कई बुलंदियां हासिल कर चुकी हैं। पिछले महीने आरएमके मैदान पर आयोजित तरंग की दौड़ प्रतियोगिता में वह बालिका वर्ग की सबसे तेज धावक बनी। 800 मीटर बालिका दौड़ में उसने स्वर्ण जीता था। इसके पहले उसने विद्यालय, संकुल, प्रखंड संसाधन के बाद जिला स्तर पर भी वह सबसे तेज दौड़ी। इसके बाद वह बांका का प्रतिनिधित्व करने पटना गई। स्टेट चैंपियनशिप में भी वह खूब दौड़ी। इसके अलावा हिदायत वॉलीबॉल का भी पिछले साल भर से नियमित अभ्यास कर रही है। जिसकी बदौलत वह राष्ट्रीय स्तर की तीन प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी है। पहले बिहार वॉलीबॉल संघ ने हिदायत का चयन बिहार टीम में कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बीजापुर मध्य प्रदेश भेजा। इसके बाद युवा वॉलीबॉल की बालिका टीम बांका बिहार चैंपियन बनी तब भी हिदायत इस टीम का सदस्य थी। इस आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ। इसके बाद उसे अंडर-14 विद्यालय राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने का मौका मिला।
-----------------------
क्या बताती है हिदायत
हिदायत अभी बस नवमीं की छात्रा हैं। वह बताती है कि जब सातवीं की पढ़ाई कर रही थी, तभी स्कूल में दौड़ने का मौका मिला। इसके बाद वॉलीबॉल से भी परिचय हुआ। शुरु शुरु में लड़की, खेल इस सब में कुछ उलझन लगा। लेकिन, धीरे धीरे सब सामान्य हो गया। दो साल में इतना मौका मिलने के बाद अब आगे भी खेलने की इच्छा है। इसलिए वह लगातार एसएस बालिका स्कूल मैदान पर पहुंच अभ्यास कर रही है। खेल संगठन के अधिकारियों के मुताबिक खेल में आगे आने वाली हिदायत बांका की पहली लड़की बनी है। इसमें काफी संभावनाएं हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।