Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: बांका में दामाद की ससुराल में हत्या, पत्नी गिरफ्तार; हाथापाई में मृतक के सास-ससुर भी जख्मी

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 11:44 AM (IST)

    बिहार के बांका में झारखंड के एक युवक की ससुराल में हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है। वहीं सास-ससुर को भी हिरासत में लेने क ...और पढ़ें

    Hero Image
    ससुराल में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। जागरण

    बांका, जागरण संवाददाता। बांका में एक युवक की ससुराल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है। वहीं, इस घटना में मृतक के सास-ससुर भी जख्मी है। दोनों को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जख्मी ससुर और सास को भी इलाज के बाद हिरासत में लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिले के टाउन थाना क्षेत्र के खिड़कीतरी गांव में एक युवक अपने ससुराल आया था। मृतक झारखंड राज्य के गोड्डा जिले के महेशपुर निवासी था। मृतक बीए पार्ट वन का छात्र था। पत्नी भी स्थानीय पीबीएस कॉलेज में बीए पार्ट की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि पत्नी से युवक का विवाद चल रहा था। 

    शनिवार की रात युवक ससुराल आया था, जिसके बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान ससुरालवालों ने मिलकर दामाद की दबिया (हंसुआ) से हमलाकर कर हत्या कर दी। हाथापाई में मृतक के ससुर दीपू मुर्मू एवं सास तुलसी सोरेन मुर्मू भी जख्मी है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता मुर्मू को हिरासत में लिया गया है। युवक की हत्या की खबर सुन स्वजन झारखंड से बिहार के बांका पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि स्वजन के लिखित बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।