Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पसिया मोड़ से 32 कार्टल देसी शराब के साथ स्कार्पियो किया जब्त

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 26 Feb 2022 10:10 PM (IST)

    संवाद सूत्र बेलहर (बांका) देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग स्थित पसिया मोड़ समीप संपर्क पथ से शुक्रवार की देर रात स्थानीय पुलिस ने 32 कार्टन देसी मशालेदार शराब बरामद कर स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है।

    Hero Image
    पसिया मोड़ से 32 कार्टल देसी शराब के साथ स्कार्पियो किया जब्त

    26बीएन 7

    संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग स्थित पसिया मोड़ समीप संपर्क पथ से शुक्रवार की देर रात स्थानीय पुलिस ने 32 कार्टन देसी मशालेदार शराब बरामद कर स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने शराब कारोबारी सुईया थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के बमभोला यादव और चालक आनंदपुर ओपी के बिराजपुर गांव निवासी अमीन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित बमभोला यादव करीब चार वर्षों से अवैध शराब एवं महुआ तस्करी में संलिप्त है। इसके पहले भी उसके खिलाफ महुआ तस्करी मामले में केस दर्ज हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित बमभोला यादव और चालक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन से बड़ी मात्रा में देसी मशालेदार शराब की खेप लेकर मुंगेर जिले के तारापुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने ब्लाक समीप जाल वाहन जांच शुरु किया। तभी साहबगंज की तरफ से एक सफेद स्कार्पियो आते देखकर रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन को तेजी से लेकर भाग निकला। पुलिस ने जब गाड़ी का पीछा किया तो तस्कर मुंगेर जिले के संग्रामपूर थाने से भी आगे गाड़ी लेकर निकल गया। अपने को फंसते देख पसिया मोड़ के समीप संपर्क पथ पर गाड़ी को खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि स्कार्पियो से 32 कार्टन देसी मशालेदार शराब बरामद किया गया है। घटना का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    -------

    51 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

    संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : बाजार के सुईया रोड स्थित पावर सब स्टेशन के पास पुलिस ने शुक्रवार रात अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस अभियान का नेतृत्व अनि महेश झा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार रात गश्ती के दौरान पुलिस ने पावर सब स्टेशन के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक चालक चकमा देकर भाग गया। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया। जिसे देख बाइक पर सवार दोनों तस्कर मौके पर बाइक एवं एक बैग छोड़कर भाग गए। जांच करने पर पुलिस को उक्त बैग से इंपीरियल ब्लू की 51 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस द्वारा जब्ती सूची बनाकर थाना में मामला दर्ज किया गया।