भागवत कथा सुनने से अहंकार का होता है नाश
21बीएन 2 संवाद सूत्र, रजौन (बांका) : कठचातर गांव में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को कथा वा
21बीएन 2
संवाद सूत्र, रजौन (बांका) : कठचातर गांव में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को कथा वाचक सत्य प्रकाश शरण मंदराचल ने राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनाया। कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। राम जन्म एवं कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी बताया कि 24 लाख की योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम का जन्म हुआ । जब कंस ने सारी मर्यादाऐं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। वहीं, नवटोलिया महादा गांव में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन का कार्यक्रम शांतिपूर्वक रहा। इन दोनों जगहों पर भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।
-------
रालोजपा के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने पंकज
संवाद सूत्र, बौंसी (बांका) : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष निरोज सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। कार्यक्रम में रालोजपा जिलाध्यक्ष ने पंकज कुमार भारती को किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह को जिला महासचिव, धनंजय दास को युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। रालोसपा के जिला किसान प्रकोष्ठ सहित अन्य पदाधिकारियों को अपने पद निर्वहन के लिए जिलाध्यक्ष ने मनोनयन पत्र दिया। रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के हाथ में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौके पर मुख्य रुप से मूसो पासवान, आफताब आलम, दीपनारायण राय, जितेंद्र पासवान, प्रकाश राय आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।