Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैष्णवी दुर्गा मंदिर में आज खुलेगा माता का पट

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:51 PM (IST)

    बांका। कोरोना काल को लेकर दुर्गा मंदिरों में दो गज दूरी के साथ पूजा हो रही है। बौंसी के पुरानी हाट स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा क ...और पढ़ें

    Hero Image
    वैष्णवी दुर्गा मंदिर में आज खुलेगा माता का पट

    बांका। कोरोना काल को लेकर दुर्गा मंदिरों में दो गज दूरी के साथ पूजा हो रही है। बौंसी के पुरानी हाट स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा का दर्शन पूजन के लिए पट आज सुबह दस बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ देवी दर्शन के लिए उमड़ेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, बांग्ला रीति-रिवाज से पूजित होने वाले में मंदिरों में गुरुवार की संध्या महिलाओं ने थप्पा लगाया। चावल के पिसे घोल से यह थप्पा व सिदूर का टीका माता के स्थान के उपर लगाया। जानकारी के मुताबिक माता के विवाह के पूर्व यह नियम किया जाता है। शहर के जगतपुर व करहरिया मंदिर में यह कार्य किया गया। दोनों ही मंदिरों में दर्जनों की संख्या में विवाहिता ने यह थप्पा लगाया। वहीं, देर शाम माता दुर्गा का विवाह शिव के साथ मंदिर प्रांगण में कराया गया। पूरा मंदिर प्रांगण माता के गीतों से गूंज रहा था। महिलाओं ने बताया कि थप्पा का यह रस्म सदियों पुरानी है। गण पूजा को लेकर पूरे मंदिर प्रांगण को साफ किया गया है।

    रजौन: रजौन मोदी हाट दुर्गा मंदिर के पंडित मृत्युंजय झा, अजीत कुमार पांडेय ने बताया बिल्व पत्र के पेड़ को दुर्गा पूजा के लिए विशेष पाठ पूजा के साथ निमंत्रण दिया गया। शुक्रवार सप्तमी पूजन में माता का श्रृंगार होगा। प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रात में जागरण का कार्यक्रम भी होगा। इस मौके पर आचार्य अनिल कुमार यादव, संजय कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार यादव, सहदेव यादव सहित अन्य थे।

    बौंसी: पुरानी हॉट स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट आज सुबह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर के पंडित माधवण झा ने बताया कि शुक्रवार को मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना के बाद पट खोल दिया जाएगा। मध्य रात में निशा पूजा की जाएगी। शनिवार को अष्टमी के दिन महाअष्टमी की पूजा की जाएगी। दुर्गा पूजा समिति के बंटी कुमार, केशव कुमार, विकास, छोटू, रवि सहित अन्य सक्रिय होकर पूजा अर्चना में सहयोग करने में जुटे हैं।

    कटोरिया : कटोरिया आस-पास क्षेत्र में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के उपलक्ष्य में सभी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। माता गेट स्थित शीतला माता मंदिर में मां के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी रही। छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी और सुख समृाद्धि की कामना की। पंडित विवेकानंद पांडेय ने बताया कि मां कात्यायनी दुर्गा का छठा स्वरूप है।