Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागवत कथा व गायत्री यज्ञ से बह रही भक्ति की धाराएं

    जाटी बांका धर्म और अध्याम की गंगा बह रही है। इस क्रम में शुक्रवार को भागवत एवं प्रज्ञा पु

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 04 Mar 2022 07:57 PM (IST)
    Hero Image
    भागवत कथा व गायत्री यज्ञ से बह रही भक्ति की धाराएं

    जाटी, बांका: धर्म और अध्याम की गंगा बह रही है। इस क्रम में शुक्रवार को भागवत एवं प्रज्ञा पुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ को लेकर बाराहाट, रजौन, शंभूगंज एवं फुल्लीडुमर में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सभी ने जग कल्याण एवं देश में खुशहाली की दुआएं मांगी। पड़घड़ी में निकली कलश यात्रा संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका): पड़घड़ी गांव में सात दिवसीय भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। बाबा लबोखर धाम से प्रारंभ होकर कलश यात्रा में शामिल लोग यज्ञाचार्य के सानिध्य में पूजन किया गया। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ धाम के कथावाचक पंडित संजयानंद महाराज ने कथा सुनाया। कहा कि कथा से भक्तों का कल्याण होता है। और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने लीलाओं के माध्यम से समूचे विश्व को ज्ञान दिया था । इसके बाद सकीर्तन मंडली सदस्यों ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों से सभी को मंत्रमुक्त कर दिया। चौतरा में राधे-राधे की धून पर खूब थिरके युवा संवाद सूत्र , शंभुगंज ( बांका ) : चौतरा गांव के गर्भू बाबा स्थान में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इसके पहले आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा भव्य रूप से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 501 महिला एवं कन्याओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के आगे राधे-राधे की बजते धून पर युवा थिरक रहे थे। शोभायात्रा में राधा - कृष्ण, सीता - राम की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। पुरोहित रंजीत झा ने कलश स्थापित कराया। वृदावन से पहुंचे कथावाचक दुर्गेशानंद महाराज ने भागवत कथा के महात्म को विस्तार से बताया। आयोजन की सफलता में आचार्य दिलीप यादव , शंकर यादव , टिफीन यादव , मुकेश यादव सहित अन्य ग्रामीण युवा सक्रिय हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा का लगाया नारा संसू, फुल्लीडुमर (बांका) : सुराहा गांव में स्वास्थ्य वर्धन, प्रज्ञा पुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर कटहरा गांव स्थित काली मंदिर से सुराहा यज्ञ स्थल तक कलश शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें 501 महिलाओं,युवतियों एवं किशोरियों ने अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया । हम सुधरेंगे ,जग सुधरेगा समेत दहेज एवं नशा पान के खिलाफ नारे लगा रहीं थी। इसके पूर्व कटहरा मंदिर परिसर में चंद्रशेखर परिव्राजक ने कलश में जल भराया। गायत्री परिवार के प्रमुख नकुल पंडित ने बताया कि हरिद्वार से आये ऋषि पुत्रों द्वारा पाकथा का वाचन हुआ। यजमान के रूप में ज्योतिष महतो सपत्निक उपस्थित थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष तेजनारायण महतो ,ज्योतिष महतो, पूर्व उप प्रमुख भानु प्रताप महतो ,राजकुमार मंडल ,सोती महतो ,पंकज कुमार महतो, नीरज महतो,अमीन यादव, भगवान दास, ब्रह्मदेव भारती ,संजय मंडल,डा त्रिलोकी महतो ,मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय मंडल,उपमुखिया प्रतिनिधि शिव शंकर कुमार,समाजसेवी विद्या सागर एवं अन्य सक्रिय थे ।