Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में दुर्गा पूजा के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी, नहीं बजेगा डीजे

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 10:20 PM (IST)

    बांका जिले में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठकें हुईं जिनमें सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण और डीजे पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा के अन्य उपायों पर चर्चा की गई। बाराहाट कटोरिया धोरैया और चांदन थाना क्षेत्रों में विभिन्न बैठकें आयोजित की गईं।

    Hero Image
    दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक। (जागरण)

    जागरण टीम, बांका। दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा पर चर्चा हुई।

    निर्धारित समय के अंदर ही साउंड बजाने का निर्देश दिया। जबकि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मुख्य पंडाल और मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था रहेगी।

    बाराहाट

    गोडधुवा दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंदिर के भव्य सजावट के साथ आकर्षक पंडाल, तोरण द्वार, पूजा अनुष्ठान, भजन कीर्तन, मेले का आयोजन एवं इस दौरान सुरक्षात्मक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस पदाधिकारी सूरज सिंह ,सचिव किशन यादव, रामदेव यादव, सुनील यादव, विभूति यादव, राजेश चौधरी, वाल्मीकि, संजीव एवं रोहित, प्रकाश लिया, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

    कटोरिया

    थाना परिसर में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ विजय कुमार सौरभ, उपप्रमुख सुरेंद्र यादव, दारोगा ममता कुमारी और महेश महतो सहित अन्य थे। पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। साथ ही बिजली के नंगे तार नहीं रहने और पंडाल निर्माण में सूती कपड़े उपयोग करने का आदेश दिया।

    पूर्व मुखिया प्रदीप गुप्ता, वार्ड पार्षद बासुदेव पंडित, बालेश्वर दास, परमानंद यादव, संजय गुप्ता, कुंदन सिंह, नीरज साह, नीलेश सिंह अन्य मौजूद थे।

    धोरैया

    थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पूजा समिति को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी से स्वीकृति लेने, प्रतिमा स्थापना के लिए लाइसेंस लेने और मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।

    डीजे पर प्रतिबंध, पंडाल में बिजली कनेक्शन हेतु एनओसी और भीड़ नियंत्रण के लिए वालंटियर तैनात करने की बात कही गई। बीडीओ अरविंद कुमार और अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह, कांग्रेस नेता गिरीश पासवान, मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह, मु अनवर, पंसस रामजी पासवान, सरपंच हीरा महौली, भोला साह, अजित प्रसाद सिंह, रंजन कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

    चांदन

    थानाध्यक्ष राज रतन ने ड्रोन कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। मुखिया अनिल कुमार, सरपंच राकेश कुमार, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, गोविंद यादव, बैजनाथ यादव, वसीम शेख, मसूद अंसारी, अकबर अली, आदित्य पोद्दार, जीविका सीएम कविता देवी, मंजू देवी, गीत देवी आदि मौजूद थे।