Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति-पत्नी की सरकार में बिहार में था भय और भ्रष्टाचार का माहौल... बांका में गरजे नीतीश, गिना दिए अपने सारे कामकाज

    Nitish Kumar in Banka बांका के अमरपुर में आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के प्रत्‍याशी के लिए जनसभा को संबांधित किया। इस दौरान उन्‍होंने राजद पर जमकर हमला बोला। सीएम नीतीश ने कहा कि पति-पत्नी की सरकार में बिहार में भय एवं भ्रष्टाचार का माहौल था। साथ में उन्‍होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्‍होंने लोगों को बांका से प्रत्याशी गिरिधारी यादव के वोट देने की अपील की।

    By Bijendra Kumar Rajbandhu Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 19 Apr 2024 02:09 PM (IST)
    Hero Image
    बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, बांका। अमरपुर के डुमरामा उच्च विद्यालय मैदान पर चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही अपने 17 साल के कार्यकाल में बिहार में हुए विकास की लंबी फेहरिस्त बताते हुए लोगों को बांका लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गिरिधारी यादव के वोट देने की अपील की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति-पत्नी की सरकार में बिहार में भय का माहौल: नीतीश

    नीतीश ने वर्ष 2005 के पूर्व के बिहार की याद दिलाते हुए कहा कि पति-पत्नी की सरकार में बिहार में भय एवं भ्रष्टाचार का माहौल था। उस समय बिहार का सालाना बजट 24 हजार करोड़ रूपया था, लेकिन अभी बिहार का सालाना बजट दो लाख 72 हजार करोड़ रूपया है।

    कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा सड़क सहित अन्य क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। उन्‍होंने हबिहार के सभी मदरसा को मान्यता भी दे दिया है। जिसे अन्य सरकारी स्कूलों की तरह लाभ भी दिया जा रहा है।

    सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    बिहार में लाखों युवाओं को दी गई नौकरी: सीएम

    तीन लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए अंतिम प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

    राज्य में दस लाख सरकारी नौकरी के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है और बिहार में पुलिस सेवा में 30 हजार महिलाओ को नौकरी दी गई है। यह देश के किसी भी राज्य में नहीं है।

    महिलाओं के उत्‍थान के लिए भी हुआ काम

    उन्होंने महिलाओं के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी, जीविका दीदी को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर स्वालंबन बनाने की दिशा में कार्य किया गया है।

    उन्होंने तेजस्वी यादव पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि हमने युवाओं को नौकरी देने का काम किया, लेकिन आजकल यह उपलब्धि लेने का प्रयास कर अनाप-शनाप बोलते रहता है।

    बांका में अस्पताल, स्कूल एवं अन्य क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। कब्रिस्तान की घेराबंदी सहित अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भी कार्य किया गया है।

    ये भी पढ़ें: 

    Bihar Politics: बेटी रोहिणी को जिताने के लिए लालू ने बनाया प्लान, छपरा पहुंचते ही सबसे पहले किया ये काम

    Bihar Election 2024 : फेरों के तुरंत बाद दुल्‍हन को वोट दिलाने पहुंचा दूल्‍हा, लोगों ने की जमकर तारीफ