शादी की तैयारी: इस लगन दूल्हा पहनेगा ब्लैक जैक की शेरवानी, दुल्हन जरीदार लहंगा, बांका में बाजार गुलजार
इस लगन में होने वाली शादी की तैयारी में लगे दूल्हा और दुल्हन के लिए बांका की बाजारों में दस से तीस हजार तक का शेरवानी और लहंगा उपलब्ध है। मार्केट में ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, बांका: लगन का समय बस कुछ दिनों के बाद शुरू है। ऐसे में दूल्हे के साथ दुल्हन सहित बाराती भी अपनी तैयारी में लग गए हैं। इस लगन पहनावे से लेकर लूक को अलग अंदाज देने की कवायद शुरू हो चुकी है। हाई टेक सैलून हो या कपड़े की दुकान यहां पर लोगों की भीड़ अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। वैसे तो शादी का शुभ लग्न 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, लेकिन लगन को लेकर तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। फिलवक्त रिंग सिरोमनी ज्यादा हो रही है। शहर की प्राय: होटल हो या रेस्टोरेंट सभी जगहों पर रिंग सिरोमनी हो रही है। लेकिन ऐसे में दूल्हा हो चाहे दुल्हन सभी अपने पहनावे पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इधर, गुरुधाम से जुड़े पंडित अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि 19 नवंबर से लग्न शुरु है।
ब्लैक जेक की शेरवानी की खासी डिमांड
बांका के बाजार में कई ब्रांड की शेरवानी उपलब्ध है। पर इस बार दूल्हा को सबसे ज्यादा ब्लैक जैक की शेरवानी भा रही है। इस कंपनी में पांच हजार से तीस हजार तक की शेरवानी बाजार में आराम से उपलब्ध हो रहा जा रही है। साथ ही कई ऐसे ब्रांड भी है, जो हर नए दूल्हे को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसमें से हाथ से काम की जरी वाली कई भागलपुरी सहित बनारसी ब्रांड भी उपलब्ध है।
दुल्हन को भा रहा जरीदार लहंगा, रूप सज्जा पर विशेष ध्यान
लगन का बाजार गर्म होने जा रहा है। ऐसे में हर परिवार विशेष तैयारी में जुटा हुआ है। लेकिन सबसे खास दुल्हन भी अपनी तैयारी पर जोर दे रही है। इस लगन में दुल्हन अपने तैयारी को रिंग सेरेमनी से ही यादगार बनाने की कवायद में लगी हुई है। बांका के बाजार में इस बार जरीदार लहंगे का चलन ज्यादा है। यहां पर जरीदार लहंगा दिल्ली से लेकर बनारस तक से आ रही है। तीन हजार से 25 हजार तक का लहंगा बांका में आराम से उपलब्ध है। साथ ही कई लोकल ब्रांड भी यहां पर आराम से मिल जा रही है।
मेंहदी में भी वेरियंस की बयार
इस बार दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग तरह की मेंहदी अपने हथेली पर करा रहे है। मेंहदी में जहां जयपुरी घोल का मिश्रण हो रहा है। वहीं दुल्हा और दुल्हन एक दूसरे की तस्वीर के साथ नाम भी हथेली पर बनावा रहे है। इनफिनिट सैलून के संचालक रोहित कुमार ने बताया कि इस बार शादी को लेकर मेंहदी से लेकर हेयर कलर में कई वेरियंस आएं है।
नंवबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
- 21 नवंबर 2022
- 24 नवंबर 2022
- 25 नवंबर 2022
- 27 नवंबर 2022
दिसंबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
- 2 दिसंबर 2022
- 7 दिसंबर 2022
- 8 दिसंबर 2022
- 9 दिसंबर 2022
- 14 दिसंबर 2022
'बाजार में लगन को लेकर फिलवक्त भीड़ नहीं लगी है। लेकिन इस बार हर दफे से ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है। लगन को लेकर बाजार में अभी से ही उत्साह देखा जा सकता है।'- संदीप अग्रवाल, कपड़ा कारोबारी
'लगन को लेकर फिलवक्त बाजार में जान नहीं है। लेकिन इस बार बाजार अच्छा होने की उम्मीद है। तैयारी पूरी है। क्योंकि इस बार लगन बहुत कम है, ऐसे में व्यापारी सोच समझ कर ही दुकान पर निगाह बनाए हुए हैं।'- अनुपम गर्ग, कपड़ा कारोबारी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।