Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बांका से रामनारायण मंडल, अमरपुर से जयंत राज, धोरैया से भूदेव चौधरी और बेलहर से मनोज यादव जीते, जानें कटोरिया के नतीजे

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 01:38 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आ गए हैं। जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए उनको लगातार चौथी बार मुख्‍यमंत्री बनने का मौका दिया है। बांका अमरपुर धोरैया कटोरिया और बेलहर विधानसभा सीटों पर कौन जीता किसकी हुई हार जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

    बांका, अमरपुर, धोरैया, कटोरिया और बेलहर विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे। फोटो - पीटीआइ

    बांका, जेएनएन। तगड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना हुई। इस चुनाव में जीत के प्रतिशत के लिहाज से भाजपा ने उम्‍दा प्रदर्शन किया है जबकि उसकी सहयोगी जदयू मजबूत दमखम नहीं दिखा पाई है। भाजपा ने कुल 110 सीटों पर चुनाव लड़ा जिनमें 74 पर उसने जीत दर्ज की। एनडीए ने 125 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए थीं। बांका, अमरपुर, धोरैया, कटोरिया और बेलहर विधानसभा चुनाव 2020 के इस बार क्‍या नतीजे रहे हैं जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट... 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka Chunav 2020 Results  

    रामनारायण मंडल (भाजपा) जीते - 69410

    जावेद इकबार अंसार (राजद) - 52317

    बांका विधानसभा क्षेत्र से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे रामनारायण मंडल ने 16828 मतों के बड़े अंतर से राजद के डॉ. जावेद इकबाल अंसारी को शिकस्‍त दी है। राम नारायण मंडल यहां से पांच बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। यह उनकी छठी जीत है। इस सीट पर अब तक छह बार कांग्रेस तो इस जीत को लेकर छह बार भाजपा ने अपना झंडा लहराया है। बीते दिनों इस विधानसभा सीट पर कुल 65.5 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। साल 2015 के चुनाव में रामनारायण मंडल ने 3730 मतों के साथ जीत दर्ज की थी। 

    Amarpur Chunav 2020 Results 

    जयंत राज (जदयू) जीते 53963 

    जितेंद्र सिंह (कांग्रेस) - 50721

    मृणाल शेखर  (लोजपा) - 40071

    अमरपुर विधानसभा विधानसभा सीट से जेडीयू के जयंत राज ने 3114 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र सिंह को शिकस्‍त दे दी है। जयंत राज यहां के विधायक जनार्धन मांझी के पुत्र हैं। यह सीट महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस के हिस्‍से में आई थी और उसने जीतेंद्र सिंह पर भरोसा जताया था। लोजपा से डा. मृणाल शेखर भी मैदान में थे। उनको 40071 वोट मिले। मृणाल शेखर साल 2015 के चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में थे। पिछले चुनाव में जनार्दन मांझी ने जदयू के टिकट पर 11773 मतों के साथ जीत दर्ज की थी। 

    Dhoraiya Chunav 2020 Results 

    भूदेव चौधरी (राजद) जीते - 78646

    मनीष कुमार (जदयू) 75959

    धोरैया विधानसभा सीट से राजद के भूदेव चौधरी ने जदयू के मनीष कुमार को काफी करीबी मुकाबले में 2687 मतों से शिकस्‍त दी है। साल 2015 के चुनाव में मनीष कुमार ने जदयू के ही टिकट पर 24154 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। यह सीट  अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित थी। अल्‍पसंख्‍यक बहुल इस सीट पर जदयू ने अपने मौजूदा विधायक मनीष कुमार पर भरोसा जताया था जबकि आरजेडी ने पूर्व विधायक रह चुके भूदेव चौधरी को मैदान में उतारा था। लोक जनशक्ति पार्टी ने दीपक पासवान को मैदान में उतारा था। पिछले दो दशकों से यहां जेडीयू का ही कब्जा रहा था लेकिन इस बार जीत का यह सिलसिला रुक गया। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 96 हजार से ज्‍यादा है। इस बार यहां 62.5 फीसद मतदान रिकॉर्ड हुआ था।

    Katoria Election 2020 Results  

    डा. निक्की हेम्ब्रम (भाजपा) विजयी - 74544

    स्वीटी सीमा हेम्ब्रम (राजद)  - 67840

    कटोरिया विधानसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. निक्की हेम्ब्रम ने राजद प्रत्‍याशी स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को 6421 मतों से शिकस्‍त दी है। साल 2015 के चुनाव में स्वीटी सीमा हेम्ब्रम ने राजद के टिकट पर ही 10337 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार यह सीट अनसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित थी। यहां मुख्‍य मुकाबला राजद और भाजपा के बीच ही देखा गया। राजद ने यहां से मौजूदा विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम पर दोबारा भरोसा जताया था लेकिन वह हार गईं। इस विधानसभा का बड़ा हिस्सा झारखंड सीमा से लगा है। यहां आदिवासी आबादी के साथ यादव समीकरण प्रत्‍याशियों की जीत में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। राजद उम्‍मीदवार निक्की हेम्ब्रम के ससुर सोनेलाल हेम्ब्रम साल 2010 में इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इस बार यहां 60.84 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया था।

    Belhar Election 2020 Results  

    मनोज यादव (जदयू) जीते - 73284

    रामदेव यादव (राजद) - 70571

    बेलहर विधानसभा सीट से जदयू के मनोज यादव ने राजद उम्‍मीदवार रामदेव यादव को 2473 मतों से शिकस्‍त दी है। यहां मुख्‍य मुकाबला जदयू और राजद के बीच देखा गया। पहले चरण में बीते 28 अक्‍टूबर को यहां 57 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया था। इस विधानसभा सीट से कुल 15 उम्‍मीदवार अपनी सियासी किस्‍मत आजमा रहे थे। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख सात हजार मतदाता दर्ज हैं। इनमें एक लाख 62 हजार 653 पुरूष और एक लाख 44 हजार 370 महिला मतदाता शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार