Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बांका में सास-जेठानी ने महिला की गला घोंटकर की हत्या, शव को दुपट्टे से बांधकर छत से लटकाया

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 10:51 PM (IST)

    बिहार के बांका में करहरिया पंचायत के सगुनिया गांव में मो. रियाज की पत्नी जुबेदा की शनिवार को गला घोंटकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को दुपट्टे से बांधकर छत से लटका दिया। महिला के पति ने अपनी मां व भाभी सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    घरेलू विवाद में सास-जेठानी ने महिला की गला घोंटकर की हत्या। (सांकेतिक फोटो)

    संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। बिहार के बांका में करहरिया पंचायत के सगुनिया गांव में मो. रियाज की पत्नी जुबेदा (27) की शनिवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इसके लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को दुपट्टे से बांधकर छत से लटका दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुबैदा की हत्या के बाद उसके पांचों बच्चों ने दिल्ली में रह रहे अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। मृतका के पति रियाज ने रविवार को दिल्ली से गांव पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसने अपनी मां व भाभी सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

    शादी के बाद से ही प्रताड़ित करती थी सास-जेठानी

    थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पति के आवेदन पर केस किया जाएगा। पति रियाज ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसकी शादी 2006 में झारखंड राज्य के बसंतराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोढा गांव में हुई थी।

    शादी के कुछ दिन के बाद ही उसकी सास बीबी खतीजा और जेठानी जुलेखा खातून ने हमेशा घरेलू विवाद के कारण उसकी पत्नी को प्रताड़ित करती रहती थी।

    मां व भाभी के अलावा उसके दो भाई और भतीजी उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी करते थे। घायल पत्नी के उपचार में उसने 80 हजार रुपये खर्च भी किए थे।

    मृतका के पति ने क्या कहा ?

    रियाज ने बताया कि शनिवार को उसकी सास और जेठानी ने मिलकर उसकी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। जुबैदा को पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनमें चार लड़के और एक लड़की है। घटना के बाद पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics : बीमार हो चुके हैं नीतीश कुमार..., बिहार CM पर उनके ही पूर्व सहयोगी RCP सिंह का तीखा हमला

    Bihar Crime: 'जान से मार देंगे...' 16 साल की मासूम को गांव की ही महिला ने किया किडनैप, पिता ने लगाया बेचने का आरोप