Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: बिहार के इस नेता ने तेजस्वी यादव से की अचानक मुलाकात, वजह भी आई सामने

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 04:35 PM (IST)

    बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। अमरपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की। वहीं जदयू ने भोजपुर जिले में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    Hero Image
    अमरपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात (जागरण)

     संवाद सूत्र, बांका। Bihar Political News: सहकारिता बैंक के अध्यक्ष सह अमरपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह बुधवार को बांका पहुंचे प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। साथ ही अमरपुर विधानसभा में संगठन को लेकर बातचीत हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जितेंद्र सिंह ने उन्हें सभी बातों से अवगत कराया। सहकारिता बैंक अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव से मुलाकात कर, कई बातों पर चर्चा हुई है। आने वाले चुनाव में बांका जिला के सभी विधानसभा में महागठबंधन की जीत होगी। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया है।

    भोजपुर जिले में जदयू ने शुरू की चुनाव की तैयारी

    भोजपुर जिले में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी की तैयारी जिले में शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में जिला और महानगर के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक प्रमंडल प्रभारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

    इसमें नेताओं ने पार्टी और सरकार के द्वारा राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का लोगों से आह्वान किया। प्रमंडल प्रभारी ने आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में भी पार्टी जनों को जानकारी दी। सभी ने पार्टी को गांव और पंचायत से लेकर जिला और प्रमंडल स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। परिसदन के सभागार में भोजपुर के प्रदेश व जिला नामित विधानसभा प्रभारी, प्रखंड प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष और जिला के महत्वपूर्ण साथियों की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई।

    जदयू के कई नेता रहे मौजूद

    मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, एमएलसी राधाचरण साह, प्रमंडल प्रभारी राजकिशोर दांगी, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, शंभु प्रसाद सोनी, मनोज पांडेय, विनोद राय, बद्री भगत, सत्य प्रकाश तिवारी, अरुणा देवी व भीम सिंह पटेल समेत कई लोग मौजूद थे।

    दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड महानगर, आरा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष महानगर जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जदयू प्रमंडल पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद दांगी एवं आरा विधानसभा प्रभारी कमल नोपानी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर संगठन में मजबूती हेतु महानगर की सभी सेक्टर एवं वार्डों में बैठक कर वहां मजबूत टीम बनाकर स्थानीय समास्याओं के सामाधान पर चर्चा हुई।

    महानगर अध्यक्ष ने पार्टी के वरीय नेताओं को आश्वस्त किया कि यहां से बेहतर परिणाम पार्टी को मिलेगा। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव अंजनी कुमार सिंह, युवा प्रदेश महासचिव देव शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, बृजकिशोर चौधरी, रिमा देवी, ब्रजेश राय, सर्वानंद सिंह, राकेश पाण्डेय, राधा सिंह, प्रभा देवी, मो. मुराद आलम, दिनेश पासवान, राधेश्याम यादव, अनीता देवी, सुधा देवी, कन्हैया राम, सुषमा देवी समेत सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    श्री कृष्ण सिंह के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता : रामजतन सिन्हा

    जहानाबाद के नगर भवन में 23 अक्टूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह की 137वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री प्रो रामजतन सिन्हा ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण सिंह के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता है।

    हम लोग जयंती समारोह के माध्यम से नई पीढ़ी के लोगों को उनके विचारों से अवगत कराएंगे। कांग्रेस के युवा नेता अमित सिन्हा ने कहा कि अब तक हम लोग जिले में श्रीकृष्ण महिला कॉलेज द्वारा समारोह आयोजित करते रहे हैं। इस बार नगर भवन में कांग्रेस के बैनर तले बिहार केसरी की जयंती मनाई जाएगी। समारोह में सभी को शामिल होने का आमंत्रण है।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासचिव आईसीसी प्रभारी बिहार कांग्रेस मोहन प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह तथा पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामजतन सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी, चंद्रिका प्रसाद मंडल, योगेंद्र शर्मा उर्फ योग बाबू, प्रवीण शर्मा, डॉ संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की सैलरी को लेकर खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने ले लिया बहुत बड़ा फैसला

    Bihar Teacher News: बिहार के BPSC शिक्षक हो जाएं सावधान, शिक्षा मंत्री लेने जा रहे बड़ा एक्शन; बढ़ेंगी मुश्किलें