डीएन सिंह कालेज में व्याख्याता अशोक व प्रभारी प्राचार्य आमने-सामने
संवाद सूत्र रजौन (बांका) दीप नारायण सिंह महाविद्यालय भूसिया में कनीय शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य बनाने को लेकर संस्कृत विभाग के व्याख्याता अशोक प्रसाद सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य जीवन प्रसाद सिंह आमने-सामने हो गए हैं। जिसको लेकर महाविद्यालय में गहमागहमी का माहौल बना है।

31बीएन 9
संवाद सूत्र, रजौन (बांका): दीप नारायण सिंह महाविद्यालय भूसिया में कनीय शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य बनाने को लेकर संस्कृत विभाग के व्याख्याता अशोक प्रसाद सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य जीवन प्रसाद सिंह आमने-सामने हो गए हैं। जिसको लेकर महाविद्यालय में गहमागहमी का माहौल बना है। इस मामले में दीप नारायण सिंह महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के अशोक प्रसाद सिंह ने कनीय शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य बना दिए जाने को लेकर कुलपति एवं बीडीओ राजकुमार पंडित और सीओ मु. मोइनुद्दीन को आवेदन देकर आरोप लगाया है। अशोक प्रसाद सिंह ने कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी वरीयता सूची में उनका प्रथम स्थान है एवं वर्तमान प्रभारी प्राचार्य का स्थान आठवें नंबर पर है। वरीयता के आधार पर प्राचार्य मुझे बनना चाहिए था। प्राचार्य नहीं बनाने को लेकर उन्होंने कुलपति सहित अन्य को आवेदन दिया है। साथ ही अनशन एवं आत्महत्या करने की धमकी दी है। जिसके आलोक में मंगलवार को सीओ द्वारा राजस्व अधिकारी प्रशांत कुमार झा को उक्त महाविद्यालय में विधि व्यवस्था एवं आत्महत्या के कारणों की जानकारी को लेकर भेजा गया था। राजस्व अधिकारी ने पुलिस बल के साथ उक्त जगह पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस संबंध में दंडाधिकारी द्वारा तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय कुलसचिव से बातचीत के उपरांत दंडाधिकारी एवं कुलसचिव के आश्वासन के उपरांत में वर्णित कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। आवेदन में वर्णित आत्महत्या निर्णय को तत्काल वापस लिया गया। वहीं, अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि वे पांच से छह जून से अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम प्रारंभ कर दूंगा। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जीवन प्रसाद सिंह ने कहा है की मेरी नियुक्ति 20 जुलाई 81 है। कुलपति द्वारा जो अब निर्णय लिया जाएगा उसका पालन करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।