Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के बांका में पुलिस टीम पर हमला... दारोगा और सिपाही की पिटाई, वाहन को भी तोड़ डाला

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 12:18 AM (IST)

    Banka Bihar News बिहार के बांका में शराबकांड के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले के क्रम में पुलिस गाड़ी को भी बुरी तरही क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एक प्रशिक्षु दारोगा और पुलिस का एक जवान मारपीट में जख्मी हो गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Hero Image
    Banka Bihar News: बांका में शराबकांड के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दारोगा को जख्मी कर दिया।

    संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। Banka Bihar News कुशहा गांव में महुआ शराब बरामदगी के बाद आरोपित के घर छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस के साथ शनिवर को मारपीट करते हुए पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस के साथ की गई मारपीट की घटना में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सतेंद्र सिंह एवं सिपाही अशोक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को कुशहा गांव में हेमलाल सोरेन के घर शराब बनाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब आठ लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया था। जिसमें तस्कर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी के लिए गई थी। तभी पीएसआई सतेंद्र सिंह एवं सिपाही के साथ ग्रामीणों ने मारपीट करते हुए पुलिस गाड़ी पर पथराव कर दिया।

    जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में पंद्रह नामजद एवं दस से पंद्रह अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इसमें से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शांति मुर्मू एवं बिजली मुर्मू शामिल हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    75 लाख की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली

    गुरुरात की रात हुए 75 लाख की चोरी के मामले में व्यवसायी ओम प्रकाश चौधरी के पुत्र अमित कुमार चौधरी ने बाराहाट बाजार निवासी रवि चौधरी को नामजद किया है। साथ ही उसके सहयोगी पांच अन्य को आरोपित किया है। चोरों ने दो आलमारी को तोड कर उसमें रखे करीब 750 ग्राम सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के जेवरात एवं चार लाख 60 हजार रूपये नगद की चोरी कर फरार हो गया। उसने बताया कि रवि चौधरी ने साजिश रच कर अपने पांच सहयोगियों की मदद से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

    इधर, पुलिस ने चोरी की इस घटना के मामले में नामजद आरोपित सहित इस चोरी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि चोरी के मामले के उदभेदन के लिए अनुसंधान जारी है। जल्द ही इस चोरी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस साक्ष्य एकत्रित कर संदिग्धों की पहचान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    दहशत में जी रहे पीडित परिवार व बाजारवासी बाराहाट बाजार में व्यवसायी के घर हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस जल्द ही इस मामले का उदभेदन कर लिए जाने का दावा कर रही है। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जिससे पीडित परिवार दहशत के साये में जी रहा है। इसके अलावे चोरी की इस घटना से बाजारवासियों में भी दहशत फैला है।

    बाजारवासी रामानंद चौधरी, राजीव लोचन मिश्रा, हीरा साह, सुभाष चंद्र साह सहित अन्य का कहना है कि बाजार में हो रही चोरी की वारदात से लोगों में भय व्याप्त है। इसके लिए पुलिस को चोरी की घटना में शामिल चोरी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

    थाना के पांच सौ मीटर के दायरे में हुई है आधा दर्जन चोरियां

    बाराहाट थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात कोई नई नहीं है। यहां थाना के पांच सौ मीटर के दायरे में करीब आधे दर्जन चोरियां हुई है। जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है। इसी महीने चार जुलाई को प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित बाराहाट सीएचसी के चिकित्सक डा निलंबर निलय के सरकारी आवास से चोरों ने 32 हजार नगद, एक लेपटाप व दो बडे टार्च के साथ ही अन्य समानों की चोरी कर ली थी। जिसकी प्राथमिकी थाने में भी दर्ज कराई गई है। लेकिन पुलिस अब तक चोरी की इस घटना में शामिल चोरों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं, प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थिति पंचायत सरकार भवन में तीन बार चोरियां हुई है। इसके अलावे प्रखंड कृषि कार्यालय एवं मनरेगा भवन में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।