विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar crime: बांका में लूट की फिराक में था गिरोह, वारदात से पहले ही चढ़े पुलिस के हत्थे, 5 गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Published: Thu, 21 Sep 2023 02:34 PM (IST)

बिहार के बांका में झारखंड पुलिस ने एक लूट की घटना को नाकाम कर दिया। 4 हथियार बंद बदमाश एक ...और पढ़ें

लूट की फिराक में लगे 5 बदमाश गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लूट की फिराक में लगे 5 बदमाश गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार
  2. वाहन चेंकिग के दौरान धरे गए 5 बदमाश
  3. माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने की थी योजना

जागरण संवाददाता, बांका: जिले में लूट की फिराक में बैठे एक गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने धर लिया। चारो बदमाश एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने की योजना में थे।

इसी बीच झारखंड के पड़ैयाहाट पुलिस ने चारो को कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना से गिरफ्तार कर लिया। ये सभी क्षेत्र के केरवार गांव के कट्ठा के साथ पकड़े गए।

पड़ैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद यादव ने बताया कि पोडै़याहट थाना क्षेत्र के करूडीह पक्की सड़क के पास पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार 5 व्यक्ति पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगे।

सभी एक ही गांव के निवासी

शंका होने पर पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौतम कुमार यादव, रंजीत कुमार सिंह, अशोक सिंह, शत्रुघ्न कुमार और उज्जवल कुमार सिंह शामिल है। सभी जयपुर थाना क्षेत्र के केरवार गांव के रहने वाले है।

पुलिस ने बदमाशों के घर की छापेमारी

बदमाशों ने बताया कि गांव में लोन कलेक्शन करने वाले माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट उनका टारगेट था। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, एक कट्टा, 3 मोबाइल जब्त किया है।

ये भी पढ़ेंः Bihar: नशे में हंगामा कर रहे युवक की गिरफ्तारी पर बवाल! पुलिस पर हमला कर शराबी को छुड़ा ले गए ग्रामीण, दो जख्मी

जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बदमाशों की पहचान होने पर उनके घर छापेमारी भी की। फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ेंः दिनदहाड़े हथियार के बल पर फोर्ड हॉस्पिटल के गार्ड से 5.40 लाख की लूट, कैमरे में कैद हुई बदमाशों की करतूत