Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार, फिर मंदिर में कर ली शादी, परिवार ने उठाया ये कदम

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 03:57 PM (IST)

    बांका के चांदन में इन दिनों युवाओं में लव मैरेज का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस शादी के बाद माता-पिता की परेशानी बढ़ जाती है। गांव समाज के दवाब में उसे भी यह शादी स्वीकार करनी पड़ती है। हाल ही के दिनों में गोपडीह नावाडीह डूमरथर कुसुमजोरी चांदवारी औऱ चांदन में कई प्रेम विवाह हो चुका है। इसमें कई अंतरजातीय विवाह भी शामिल है।

    Hero Image
    कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार (जागरण)

    संवाद सूत्र, चांदन (बांका)। Banka News: बांका के चांदन प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों युवाओं में लव मैरेज का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस शादी के बाद माता-पिता की परेशानी बढ़ जाती है। गांव समाज के दवाब में उसे भी यह शादी स्वीकार करनी पड़ती है। हाल ही के दिनों में गोपडीह, नावाडीह, डूमरथर, कुसुमजोरी, चांदवारी औऱ चांदन में कई प्रेम विवाह हो चुका है। इसमें कई अंतरजातीय विवाह भी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंप्यूटर टीचर ने छात्रा से की शादी

    इस कड़ी में प्रखंड मुख्यालय के मिस्त्री टोला निवासी चिरंजीवी कुमार उर्फ लव कुमार ने प्रखंड के बिरनिया पंचायत के खिरहरतरी की एक अलग बिरादरी की लड़की से शादी कर ली है। पहले तो इस शादी से दोनों परिवार खुश नहीं थे।

    लेकिन दोनों के बालिग होने के कारण परिवार ने राजी खुशी इस शादी को स्वीकार कर लिया है। अब नवविवाहिता अपने पति के साथ ससुराल में रह रही है।

    दोनों के बीच हुआ प्यार

    बताया जाता है कि लड़का चिरंजीवी कुमार जमुई जिले के माधोपुर में कम्प्यूटर सेंटर में काम करता था। उसी सेंटर में वह लड़की भी कम्प्यूटर सीखने आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी फिर गहरी दोस्ती हो गई और  प्यार हो गया। माता-पिता के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली।

    यह भी पढ़ें

    Photos: तेजप्रताप यादव ने लूट ली महफिल..., तस्वीरें देख आप भी कहेंगे वाह भैया वाह; दिखी लालू की पुरानी झलक

    Tejashwi Yadav: खाना-पीना, दिग्गज भोजपुरी सिंगर... ये है तेजस्वी की महारैली की व्यवस्था, आरा से जाएंगे 50000 लोग

    comedy show banner
    comedy show banner