चांदन बालिका स्कूल से स्मार्ट क्लास का सामान चोरी
संवाद सूत्रचांदन (बांका) उन्नयन के लिए जिला में अब्बल रहे प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय से चोरों ने लाखों की सम्पत्ति चोरी कर लिया।चोरी की लिखित जानकारी प्राचार्या सुमन सिंह ने थानाध्यक्ष को दिया है। चोरी के बारे में सुमन सिंह ने बताया कि गुरुवार को स्कूल बंद करने के बाद स्कूल का सारा सामान मिलाकर रख दिया गया।सुबह जब विद्यालय खोला गया तो उन्नयन की पढ़ाई वाले कमरे का ताला टूटा हुआ मिला।अंदर जाने पर एक बड़ा एलसीडी एक इनभाईटर औऱ एक स्पीकर गायब पाया गया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि इस चोरी के मामले को दर्ज कर इस घटना में शामिल चोर का पता लगाया जा रहा है।मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व कटोरिया के इनारावरण विद्यालय से भी चोरों ने एलसीडी औऱ बैटरी चोरी कर लिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था।
बांका। उन्नयन स्मार्ट क्लास में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्तरीय विद्यालय चांदन के सामान पर चोरों की नजर गड़ गई। चोरों ने इसके लाखों की संपत्ति पर गुरुवार रात हाथ साफ कर लिया।
इस संबंध में प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह ने थानाध्यक्ष को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को स्कूल बंद करने के बाद स्कूल का सारा सामान सुरक्षित था। शुक्रवार सुबह जब विद्यालय खुला तो उन्नयन की पढ़ाई वाले कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर एक बड़ा एलसीडी, एक इनवर्टर और एक स्पीकर गायब मिला। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि इस चोरी के मामले को दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल चोरों का पता लगाया जा रहा है।
चांदन प्रोजेक्ट स्कूल में सबसे पहले उन्नयन स्मार्ट क्लास शुरु किया गया है। इसके सफल संचालन पर पिछले पांच सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानाध्यापक सुमन सिंह ने राजकीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत किया था। चोरी की घटना के बाद बच्चों में मायूसी है। उनके स्मार्ट क्लास पर ग्रहण लग गया है।
एक सप्ताह पूर्व कटोरिया के इनारावरण विद्यालय से भी चोरों ने एलसीडी और बैटरी चोरी कर लिया था। जिसे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।