Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: शादी के बाद प्रेमिका के साथ युवक पहुंचा ससुराल, पुलिस आई... फिर प्रेमी के साथ हो गया 'खेला'

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 04:34 PM (IST)

    Banka News Today सात वर्ष तक बालिग होने के इंतजार के बाद घर से भाग कर शादी कर ली। अपहरण की शिकायत पर पुलिस के दबाव में गुरुवार को ऊपर चक मढ़िया गांव के विष्णु कुमार यादव अपनी प्रेमिका अनिता कुमारी के साथ जयपुर थाना पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से भाग कर मुंबई चले गए थे और वहीं उन्होंने शादी भी कर ली।

    Hero Image
    शादी के बाद प्रेमिका को साथ लेकर युवक पहुंचा ससुराल (जागरण)

    संवाद सूत्र, जयपुर (बांका)। Banka News: बिहार के बांका से दिलचस्प लव स्टोरी सामने आई है। सात वर्ष तक बालिग होने के इंतजार के बाद प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर शादी कर ली। अपहरण की शिकायत पर पुलिस के दबाव में गुरुवार को ऊपर चक मढ़िया गांव के विष्णु कुमार यादव अपनी प्रेमिका अनिता कुमारी के साथ जयपुर थाना पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से भाग कर मुंबई चले गए थे और वहीं उन्होंने शादी भी कर ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवक ने बताया कि उनके पिता नारायण यादव उन दोनों को लाने के लिए मुंबई गए थे और जसीडीह स्टेशन तक सभी साथ आए। स्टेशन से ही एकाएक उनके पिता उसे छोड़कर गायब हो गए। पुलिस ने पता किया तो नारायण यादव अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगा कर गायब मिले।

    पुलिस ने लड़का पक्ष के ऊपर चकमढ़िया गांव से सरपंच सहित गणमान्य लोगों को एवं लड़की पक्ष हेठ माढ़िया गांव से लड़की के माता-पिता सहित दर्जनों लोगों को थाने पर बुलाकर पूरे मामले से अवगत कराया।

    लड़की को उसके पिता के हवाले किया गया

    ग्रामीणों की राय पर बांड भरवा कर लड़की को तत्काल उसके पिता के हवाले कर दिया। बताया गया कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं। दोनों ने अपनी स्वेच्छा से अंतरजातीय विवाह किया है। मगर लड़के के माता-पिता उसे स्वीकार नहीं करना चाहते।

    शायद इसीलिए घर में ताला लगा घर से गायब हो गए हैं। पुलिस द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि इस मामले में किसी के द्वारा मारपीट या लड़ाई झगड़ा करने की स्थिति में पुलिस उस शख्ती से निपटेगी।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया बड़ा झटका, यह दिग्गज JDU नेता आरजेडी में होगा शामिल

    Chirag Paswan Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ