बांका: शाम से लापता दो सगे भाइयों के अगले दिन तालाब में तैरते मिले शव, बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम
बांका जिले के बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के बसलेटा गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में मातम पसारा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अशोक ठाकुर के पुत्र श्यामल कुमार ठाकुर (12) एवं आमुल कुमार ठाकुर (10) के रूप में हुई है।

बांका, सवांद सूत्र। जिले के बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के बसलेटा गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में मातम पसारा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक की पहचान अशोक ठाकुर के पुत्र श्यामल कुमार ठाकुर (12) एवं आमुल कुमार ठाकुर (10) के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया कि अपनी मां के साथ दोनों पुत्र धान की रोपाई में गया हुआ था। इसी दौरान दोनों भाई खेलते हुए गांव के बगल में हरदिया कुरावा तालाब में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
बच्चों की मौत की खबर सुन कोलकाता से लौटे पिता
बुधवार शाम से ही दाेनों बालक लापता थे। इसके बाद गुरुवार को तालाब में उपलाते हुए शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वजन को दी। घटना के बाद मां कविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने से पिता अशोक ठाकुर दो दिन पूर्व ही कोलकाता मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पिता घर लौट आया।
सीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आपदा के तहत स्वजनोंं को आठ लाख की राशि दिलाई जाएगी। दोनों भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। छोटी बहन गुड़िया (8) बदहवास होकर रो रही थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।