Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: बांका की बेटी डा.दीपिका को मिला राष्ट्रपति सम्मान, इस क्षेत्र में सफलता के चलते मिला पुरस्कार

    Updated: Sun, 12 May 2024 03:53 PM (IST)

    Banka News बिहार की बेटी ने कमाल कर दिया। जोधपुर एम्स की ईएनटी चिकित्सक व शहर की जगतपुर निवासी डा.दीपिका प्रकाश को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। दीपिका के सम्मान की खबर पर शहर के जगतपुर मुहल्ला स्थित उसके घर पर खुशी का माहौल है। दीपिका के पिता धर्म प्रकाश चौधरी हैदराबाद में इंजीनियर हैं।

    Hero Image
    बांका की बेटी डा.दीपिका को मिला राष्ट्रपति सम्मान (जागरण)

    जागरण संवाददाता, बांका। Banka News: जोधपुर एम्स की ईएनटी चिकित्सक व शहर की जगतपुर निवासी डा.दीपिका प्रकाश को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है।

    इस क्षेत्र में दीपिका को मिली सफलता

    दीपिका ने चिकित्सा क्षेत्र की डीएनबी परीक्षा में ईएनटी में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। इस पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने डिग्री के साथ दीपिका को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित कराया है। इस अवसर पर उसे प्रमाण पत्र के साथ गोल्ड मेडल भी मिला है। समारोह शुक्रवार की शाम दिल्ली में ही आयोजित हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर पर खुशी का माहौल

    दीपिका के सम्मान की खबर पर शहर के जगतपुर मुहल्ला स्थित उसके घर पर खुशी का माहौल है। दीपिका के पिता धर्म प्रकाश चौधरी हैदराबाद में इंजीनियर हैं। बेटी दीपिका ने हैदराबाद से ही एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद एमएस की डिग्री जोधपुर एम्स से ही प्राप्त किया।

    दीपिका जोधपुर एम्स में डॉक्टर

    अब जोधपुर एम्स में ही डाक्टर बन गई है। उसके जगतपुर आवास पर दादी, चाचा, चाची आदि स्वजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दीपिका के पिता धर्म प्रकाश चौधरी उर्फ दीपक ने बताया कि वे हैदराबाद में इंजीनियर हैं। लेकिन उनका पूरा परिवार बांका में रहता है। वे खुद अक्सर बांका आते रहते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में बेटी का राष्ट्रीय स्तर पर टाप करना उनके लिए गर्व का विषय है। दीपिका की इस उपलब्धि पर चिकित्सक डा. शैलेंद्र, व्यवसायी अनुपम गर्ग आदि ने खुशी जताई है। इसे बांका का सम्मान बताया है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: इधर बिहार में खरगे की एंट्री, उधर कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं ने कर दिया खेला; सियासत तेज

    Rohini Acharya: 'चलिए न चाचा-भतीजी घूमते हैं...', रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी से जोड़ लिया रिश्ता; रख दी बड़ी मांग