Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Banka News: कोर्ट ने प्रेमी-प्रेमिका को दिया वैलेंटाइन गिफ्ट, मुस्तफा की हुई मंती

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 09:42 AM (IST)

    बिहार के बांका से बेहद हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है जिसे वैलेंटाइन के दिन मुकाम मिला। पहले से शादीशुदा मुस्तफा और मुंती को एक-दूसरे से प्यार हो गया जिसके बाद बीते 10 जनवरी को दोनों घर से भाग गए। मंती के पति की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को हैदराबाद से बरामद किया। कोर्ट ने भी दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी है।

    Hero Image
    कोर्ट ने प्रेमी-प्रेमिका को साथ रहने की दी इजाजत (सांकेतिक तस्वीर)

    संवाद सूत्र, बांका। वैलेंटाइन डे पर एक अनोखी प्रेम कहानी को बांका को मुकाम मिला है। इस प्रेम में न तो बेगम बाधा बनी, न बच्चों की परवरिश की चिंता रही। यहां कि मुस्तफा और मंती की प्रेम कहानी में धर्म की दीवार भी दरक गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्तफा की पहली पत्नी ने खुशी-खुशी अपनी सौतन को स्वीकार कर लिया, साथ ही बहनों के जैसे रहने की बात कही। कोर्ट ने भी दोनों प्रेमियों को साथ रहने की मंजूरी दे दी। इससे साथ ही बांका में वैलेंटाइन डे पर प्रेम कहानी को मिला मुकाम चर्चा का विषय बना हुआ है। 

    10 जनवरी को प्रेमी संग भागी मंती देवी

    इस अनोखी प्रेम कहानी की पटकथा 10 जनवरी को ही लिखी गई थी। टाउन थाना के रामपुर दुधारी गांव की विवाहिता अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई थी।

    इसके बाद महीने भर से अपने प्रेमी के साथ हैदराबाद में रह रही थी। पति सुनील भुंजार ने टाउन थाना में आवेदन देकर मदौड़ा निवासी मुस्तफा के खिलाफ पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करावाया।

    बांका में दोनों पत्नी के साथ मुस्तफा (सौ. पुलिस)

    हैदराबाद से पुलिस ने महिला को किया बरामद

    • युवक की शिकायत के बाद टाउन थाना की एसआई संगीता कुमारी ने महिला को हैदराबाद से बरामद कर न्यायालय में पेश किया।
    • विवाहिता ने कोर्ट को अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहीं। इसके बाद कोर्ट ने महिला को प्रेमी के साथ रहने का आदेश जारी कर दिया

    पहले से शादीशुदा हैं प्रेमी-प्रेमिका

    जानकारी के अनुसार मुस्तफा पहले से शादीशुदा है। उसकी शादी करीब 20 साल पूर्व बीबी लाखो से हुई थी, उससे उसे दो बच्चे भी हैं।

    प्रेमिका मंती देवी भी पहले से शादीशुदा है। मंती का पति और मुस्तफा पुणे में एक ही जगह रहकर मजदूरी करते थे। इस दौरान मुस्तफा, मंती देवी पर फिदा हो गया। दोनों के बीच फोन पर भी लगातार बात होती रही। इसके बाद दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली।

    कोर्ट ने दी दोनों को साथ रहने की इजाजत

    अनुसंधानकर्ता एसआई संगीता कुमारी ने बताया कि विवाहिता मंती देवी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर महिला को उसकी इच्छा के अनुसार मुस्तफा के घर भेज दिया गया है।

    कोर्ट पहुंची मुस्तफा की पहली बीबी लाखो ने भी मंती के साथ रहने की बात स्वीकारी। कहा कि वह मंती को सौतन नहीं, बल्कि बहन की तरह रखेगी।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: KBC 16 में पहुंची बिहार की बेटी, हॉटसीट पर बैठते ही घबराईं; फिर Big B ने ऐसे बढ़ाया हौसला

    Hajipur News: हाजीपुर में कब्र खोदकर निकाला गया युवती का शव, मचा हड़कंप; माता-पिता गिरफ्तार