विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटे की लंबी उम्र के लिए मां ने रखा जिउतिया, किस्मत को कुछ और था मंजूर, बांका में ऑटो हादसे में छात्र की मौत

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:13 AM (IST)

बांका के समुखिया मोड़ पर हुए एक तेज रफ्तार ऑटो हादसे में 12 वर्षीय छात्र अनोज कुमार की मौत हो ...और पढ़ें

बांका सदर अस्पताल में जख्मी का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी।

बांका सदर अस्पताल में जख्मी का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी।

HighLights

  1. बांका में ऑटो पलटने से 12 वर्षीय छात्र अनोज की मौत।

  2. मां ने बेटे की लंबी उम्र के लिए रखा था जिउतिया व्रत।

  3. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर घायल, भागलपुर रेफर।

संवाद सहयोगी, बांका। Banka Samukhiya Mode Auto Accident: जिस मासूम बेटे की लंबी उम्र, निरोगी काया और सुख-समृद्धि की कामना लेकर मां ने कठिन जिउतिया (जीवितपुत्रिका) का निर्जला व्रत रखा था, उसी बेटे की असमय सड़क हादसे में मौत की खबर ने स्वजनों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया।

शनिवार को बांका के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पथरा गांव निवासी 12 वर्षीय छात्र अनोज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही पथरा गांव में पर्व की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। मां कांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।

तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ तेज रफ्तार ऑटो, मासूम की थमीं सांसें

स्वजनों के अनुसार, 12 वर्षीय अनोज कुमार बांका स्थित आईडीपीएस (IDPS) स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। शनिवार को वह अन्य बच्चों और यात्रियों के साथ ऑटो में सवार होकर समुखिया की ओर जा रहा था।

  • बांका के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ पर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से पथरा गांव निवासी 12 वर्षीय छात्र अनोज कुमार की हुई दर्दनाक मौत

  • मृतक छात्र बांका स्थित IDPS स्कूल में 6ठी कक्षा का छात्र था; बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही तोड़ा दम

  • जिस बेटे की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए मां कांति देवी ने रखा था निराजला जिउतिया व्रत, उसी की मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

  • हादसे में शत्रुघ्न मांझी और ऑटो चालक सागर कुमार भी हुए गंभीर रूप से घायल; बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से भागलपुर किया गया रेफर

जैसे ही ऑटो समुखिया मोड़ के पास तीखे घुमाव पर पहुंचा, तेज रफ्तार होने के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। हादसे में अनोज को सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया था।

दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल, भागलपुर किए गए रेफर

इस दर्दनाक हादसे में ऑटो में सवार शत्रुघ्न मांझी और ऑटो चालक सागर कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देर शाम डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शत्रुघ्न मांझी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद से ही पथरा गांव के हर घर में उदासी छाई है और जिउतिया के दिन घटी इस मर्माहत करने वाली घटना से हर कोई स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें- बांका में रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाकर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पीड़िता की मां ने दर्ज कराई FIR

यह भी पढ़ें- बांका में मंदार के बाद शंभूगंज में शर्मनाक कांड, युवती का नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध का आरोप