विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांका में मंदार के बाद शंभूगंज में शर्मनाक कांड, युवती का नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध का आरोप

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:30 PM (IST)

बांका के शंभूगंज में एक युवती ने दो युवकों पर नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शारीरिक संबंध बनाने ...और पढ़ें

मंदार के बाद बांका के शंभूगंज में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

मंदार के बाद बांका के शंभूगंज में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

HighLights

  1. युवती का नहाते समय चुपके से वीडियो बनाया गया।

  2. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए।

  3. पीड़िता ने परिजनों संग थाने में शिकायत दर्ज कराई।

संवाद सहयोगी, शंभूगंज (बांका)। जिले के बहुचर्चित मंदार पर्वत छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग कांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र से मर्यादा तार-तार करने वाला एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो युवकों पर स्नान करते समय चुपके से आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद गहरे मानसिक आघात में घिरी पीड़िता ने सोमवार को अपने परिजनों के साथ शंभूगंज थाने पहुंचकर दोनों नामजद युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, वह अपने घर में स्नान कर रही थी। उसी दौरान सोतीचक गांव निवासी शिवम शर्मा और राहुल शर्मा ने छिपकर अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपितों ने उस वीडियो को सार्वजनिक और वायरल करने का खौफ दिखाकर उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

सदमे में थी पीड़िता, परिजनों को बताई आपबीती

घटना के बाद से ही युवती भारी मानसिक तनाव और खौफ के साए में जी रही थी। आरोपितों की लगातार बढ़ती धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और अपनी आपबीती परिजनों के साथ साझा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन तत्काल युवती को लेकर शंभूगंज थाने पहुंचे और दोनों मनचलों के विरुद्ध नामजद आवेदन देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई।

आरोपितों ने बताया साजिश, पुलिस कर रही तकनीकी जांच

दूसरी ओर, मामले में नामजद दोनों युवकों शिवम शर्मा और राहुल शर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत और बेबुनियाद करार दिया है। युवकों का दावा है कि उन्हें रंजिशन बदनाम करने और फंसाने की नीयत से यह झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।

शंभूगंज ब्लैकमेलिंग व दुष्कर्म मामला

  • स्थान: शंभूगंज थाना क्षेत्र, जिला- बांका (बिहार)।

  • आरोपित: शिवम शर्मा और राहुल शर्मा (दोनों निवासी: सोतीचक गांव, शंभूगंज)।

  • घटना का स्वरूप: स्नान के दौरान छिपकर वीडियो रिकॉर्डिंग, वायरल करने की धमकी व दुष्कर्म (शारीरिक संबंध) का आरोप।

शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल डेटा, साइबर साक्ष्य और घटना से जुड़े सभी व्यावहारिक पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानून सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जमुई बैड टच कांड: एनकाउंटर में घायल मुख्य आरोपित नंदन यादव की कोर्ट में पेशी, छावनी में बदला न्यायालय परिसर