Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jan 2018 08:09 PM (IST)

    बांका। क्षेत्र के सभी आशा व ममता कार्यकर्ताओं ने मानदेय को लेकर सरकार के खिलाफ कुछ अस्पताल में जमकर प्रदर्शन रविवार को किया।

    मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

    बांका। क्षेत्र के सभी आशा व ममता कार्यकर्ताओं ने मानदेय को लेकर सरकार के खिलाफ कुछ अस्पताल में जमकर प्रदर्शन रविवार को किया। इतना ही नहीं पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए सभी काम काज ठप कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शंभूगंज: अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन करते हुए पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का बहिष्कार किया। रूपा कुमारी , आशा कुमारी , सुनीता देवी , संजना देवी , नीलम देवी , रानी देवी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। बताया कि मानदेय के नाम पर शून्य है। जबकि क्षेत्र में घर -घर जाकर गर्भवती महिलाओं की सूची से लेकर कई कार्य लिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने हमारी मांगे पूरी करो, अत्याचार नहीं चलेगी आदि नारेबाजी की। इसके पूर्व पोलियो बॉक्स लेने पहुंचे कर्मियों को खदेड़ दिया। बाद में अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ¨सह की सूचना पर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार महिला पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। बाद में सिविल सर्जन सुधीर कुमार महतो अस्पताल पहुंच सभी कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया।

    बेलहर: सेवा स्थाई व वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। पोलियो अभियान के लिए भैक्सिन लेकर जा रहे वैक्सिनेटर को रोक दिया। जबकि दवा की सारे डब्बे को जब्त कर लिया। पीएचसी प्रभारी व प्रबंधक द्वारा लाख समझाने के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम नहीं हुआ । मौके पर पहुंची पुलिस को भी आशा की कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे भैक्सिन के डब्बे को भैक्सिनेटर पीएचसी से लेकर निकले। सीएस सुधीर कुमार महतो भी बेलहर पहुंचकर स्थिति का नियंत्रण किया।

    रजौन: हड़ताल के बाबत पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रेमशंकर ¨सह, बीएचएम राजेश रंजन ने बताया कि अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा जीविका दीदी, स्वयं सेवी के सहयोग से कार्य पूर्ण कराया जा रहा है।आशा नेता रूबी झा, अनीता, नीलू, ¨पकू, पूजा, ममता नेता, बविता, रंजन, कुरियर नेता राम कुमार, दीपक, महेश मंडल, संतोष कुमार, सर्गूण मंडल आदि दिनभर हड़ताल पर बैठे रहे।

    बौंसी: राज्यव्यापी हड़ताल पर अपना समर्थन देते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य संबंधी सभी कार्यों को ठप करते हुए रेफरल अस्पताल गेट में ताला लगा कर सामने धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वापस काम पर नहीं लौटेंगे। महामंत्री कुसुमबाला सिन्हा ने कहा कि अगर दो फरवरी तक सरकार ने उनकी बात ना मानी तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन कार्य तक रहेगा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से आशा कार्यकर्ता रानी देवी, सीमा देवी, साधना कुमारी, सोनी कुमारी, अनिता कुमारी, नंददास और राकेश कुमार भी इस अवसर पर मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner