प्रयाग यादव के भाई को सूमो से मारा धक्का
...और पढ़ें

बौंसी, बांका निप्र : पूर्व मुखिया प्रयाग यादव सहित पांच को मार्शल में जिंदा फूंके जाने की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि गुरुवार को अपराधियों ने टाटा सूमो वाहन से धक्का मार कर जानलेवा हमला किया। इस घटना में झालर गांव निवासी प्रयाग यादव का भाई कुलदीप यादव तथा उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति रावण यादव जख्मी हो गया। दोनों का गंभीर हालत में बौंसी रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव और रावण यादव मोटर साइकिल से बांका कोर्ट से लौट रहे थे। इसी दौरान बौंसी थाना क्षेत्र में भागलपुर हंसडीहा मुख्य पथ पर सुखनिया पुल के पास उसकी मोटर साइकिल को पीछे से एक टाटा सूमो ने टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गई और दोनों जख्मी हो गए। लेकिन, आगे बढ़ने के बाद सूमो को फिर से बैक कर कुलदीप यादव के पैर पर चढ़ा दिया। जिससे उसका पैर टूट गया। यह नजारा देखकर अभी लोगों की भीड़ जुटती इसके पहले ही सूमो तेज गति से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए बौंसी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की छानबीन की। लेकिन, पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लग सका है। इस संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।