Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामलीला में सीता हरण प्रसंग का मंचना बना आकर्षण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 10 Apr 2022 10:37 PM (IST)

    भगवान राम के विभिन्न लीला का मनमोहक मंचन शहर के सत्येंद्र नगर ब्लाक कालोनी एवं काली क्लब में रामलीला के माध्यम से किया जा रहा है।

    Hero Image
    रामलीला में सीता हरण प्रसंग का मंचना बना आकर्षण

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : भगवान राम के विभिन्न लीला का मनमोहक मंचन शहर के सत्येंद्र नगर ब्लाक कालोनी एवं काली क्लब में रामलीला के माध्यम से किया जा रहा है। सत्येंद्र नगर में शनिवार की रात सूर्पणखा का नाक कटना, सीता हरण व बाली-सुग्रीव का युद्ध का मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया। पंडाल में महिला दर्शकों की भीड़ नजर आई। शनिवार को सूर्पणखा का नासिक छेदन से रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। इसके बाद खरदूषण वध, सीता हरण व बालि वध का आकर्षक मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध दिया। दिखाया गया कि सोने का मृग देख सीता जी ने उसे पाने की जिद की। भगवान राम ने मृग का पीछा किया। माया रूपी मृग भगवान राम को जंगल की ओर दूर लेकर चला गया। हाय राम-हाय राम की आवाज सुन सीता जी परेशान हो गईं। कहा कि मेरे राम संकट में हैं। उनकी मदद के लिए लक्ष्मण को भेजा। लक्ष्मण ने जाते समय उन्होंने कुटी के चारों ओर तीर से रेखा खींच दी और माता सीता से उसके पार न जाने को कहा। लक्ष्मण को जाते ही रावण ब्राह्मण का वेश में पहुंचा और भिक्षा के बहाने उनका हरण कर लिया। राम व लक्ष्मण व सीता की खोज में वन-वन भटकते व विलाप करते किष्किधा पर्वत पहुंचे। यहां भगवान राम व हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई। दोनों का मिलाप देख दर्शक भावुक हो गए। हनुमान जी भगवान राम को सुग्रीव से मिलाएं। राम की मित्रता सुग्रीव से हुई। सुग्रीव ने अपनी सारी समस्या भगवान राम से बताया। इसके बाद बाली व सुग्रीव का युद्ध हुआ। वहीं दूसरी ओर काली क्लब में रामलीला का मंचन हुआ। महाआरती का हुई। कार्यक्रम में सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, अमिताभ कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ चुलबुल सिंह, अनिल कुमार सिंह शामिल हुए। अध्यक्ष नवीन सिन्हा, सचिव सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार, सह सचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अरूण कुमार, आदित्य कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, मनोज विश्वकर्मा, विशाल कुमार शामिल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें