Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुण्यतिथि पर महिला महाविद्यालय के संस्थापक किए गए याद

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 18 Feb 2022 06:27 PM (IST)

    नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को महाविद्यालय के संस्थापक सचिव रहे दिवंगत यमुना सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। अध्यक्षता सुदर्शन सिंह एवं संचालन प्रो. सुनील कुमार बौस ने की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना बाबू व्यक्तित्व के साथ स्वाभिमान के धनी व्यक्ति थे। वे शिक्षा के विकास के साथ युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे।

    Hero Image
    पुण्यतिथि पर महिला महाविद्यालय के संस्थापक किए गए याद

    संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को महाविद्यालय के संस्थापक सचिव रहे दिवंगत यमुना सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। अध्यक्षता सुदर्शन सिंह एवं संचालन प्रो. सुनील कुमार बौस ने की। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना बाबू व्यक्तित्व के साथ स्वाभिमान के धनी व्यक्ति थे। वे शिक्षा के विकास के साथ युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। उनका पूरा जीवन सादगी भरा था। उन्होंने छात्राओं के भविष्य को सुरक्षित रखने एवं उनकी पढ़ाई के लिए 1984 में नवीनगर में महिला महाविद्यालय की नींव रखी थी। महिला महाविद्यालय के वर्तमान अध्यक्ष और यमुना सिंह के पुत्र बसंत कुमार सिंह ने अपने पिता से जुड़ी यादों को बताया। श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि यमुना बाबू के अधूरे कार्य को उनके पुत्र बसंत सिंह पूरा करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुण्यतिथि समारोह के मौके पर महाविद्यालय परिवार के द्वारा भूमिदाता और पूर्व अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राधेश्याम गर्ग को याद किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनके कार्यो के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

    उदय प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, जिला पार्षद हरिराम, अखिलेश प्रसाद सिंह, श्रीकांत तिवारी, संतोष सुमन, दिनेश सिंह, रामजन्म सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुस्ताक अहमद, शंकर प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद दरगाही महाविद्यालय की प्राचार्या शकीला बानो, वर्सर प्रो. सुनयना सिन्हा, प्रो. कमला कुमारी, प्रो. पुष्पा सिंह, प्रो. सुनील सिंह, प्रो. गिरिजा सिंह के साथ अन्य शिक्ष एवं कर्मी उपस्थित रहे।