Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्यालयों में प्रभार को लेकर चल रहा विवाद

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 02 Jul 2019 06:15 PM (IST)

    शिक्षा विभाग का हाल बेहाल है। विभाग का कार्य किसी तरह चल रहा है। इस विभाग में तैनात अधिकारी व कर्मी नियम से काम करना पसंद नहीं करते। ...और पढ़ें

    Hero Image
    विद्यालयों में प्रभार को लेकर चल रहा विवाद

    औरंगाबाद। शिक्षा विभाग का हाल बेहाल है। विभाग का कार्य किसी तरह चल रहा है। इस विभाग में तैनात अधिकारी व कर्मी नियम से काम करना पसंद नहीं करते। अधिकारी भी नियमों को ताक पर रखकर विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। अधिकारियों के मनमानी के विरोध में हमेशा विद्यालयों में तालाबंदी, हंगामा एवं धरना प्रदर्शन होते रहता है। शिक्षक मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं। अधिकारियों पर गलत करने का आरोप लगाते हैं। यहां के अधिकारी अपनी मर्जी से विद्यालयों में शिक्षकों को प्रभार दे रहे हैं। कई विद्यालय में वरीय की जगह कनीय शिक्षक प्रभार में हैं। शिक्षा विभाग का आदेश हवा में उड़ते रहता है। कुटुंबा प्रखंड के उच्च विद्यालय डुमरी में प्रभार को लेकर शिक्षकों में विवाद चल रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कई बार विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया परंतु अब तक स्थिति नहीं सुधरी। देव प्रखंड के उच्च विद्यालय पवई की स्थिति यही है। यहां भी करीब छह महीना से प्रभार को लेकर विवाद चल रहा है। शिक्षकों में आपसी विवाद का असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रही है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि ऐसे कई विद्यालय हैं जहां प्रभार को लेकर विवाद चल रहा है। जांच के नाम हो रही खानापूर्ति

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षा विभाग के अधिकारी विभाग के हित की बात न सोंच अपने हित की बात करते हैं। विद्यालय जांच के नाम पर सिर्फ नौटंकी होती है। जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। उच्च अधिकारियों के दबाव पर अधिकारी विद्यालय जाते हैं। जांच करते हैं। गायब रहने वाले प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछते हैं। शिक्षा के विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई बस स्पष्टीकरण तक सीमित रहती है। जानकार सूत्र बताते हैं कि स्पष्टीकरण के बाद प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक विभाग का चक्कर लगाते रहते हैं। बताया जाता है कि 14 जून को जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. अलीम ने अनुग्रह उच्च विद्यालय मदनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। शिक्षकों के वेतन की कटौती करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया। बाद में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। ऐसे कई उदाहरण हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालयों की नियमित जांच करते हैं। जांच में जहां भी गड़बड़ी पाई जाती है, वहां कार्रवाई की जाती है। हम विद्यालय में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि जांच के बाद जिस शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया है उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। विद्यालय में कनीय-वरीय का विवाद है जिसे सुलझाने का प्रयास चल रहा है। कई विद्यालयों में मामला सुलझ गया है।

    मो. अलीम, जिला शिक्षा पदाधिकारी।