Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की तनु को मिला 'ग्लोबल यूनिवर्स मिस इंडिया' का ताज, जानिए उनके बारे में कुछ खास

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 27 Nov 2018 06:05 PM (IST)

    बिहार की मूल निवासी तथा वर्तमान में झारखंड की रहने वाली तनु अर्पणा सिंह ने अंतरराष्‍ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया है। आगे वे बॉलीवुड में जाना चाहती हैं।

    बिहार की तनु को मिला 'ग्लोबल यूनिवर्स मिस इंडिया' का ताज, जानिए उनके बारे में कुछ खास

    औरंगाबाद [जेएनएन]। बिहार के औरंगाबाद की मूल निवासी तथा वर्तमान में झारखंड में रह रहीं तनु अर्पणा सिंह ने 'ग्लोबल यूनिवर्स मिस इंडिया 2018-19' का ताज हासिल किया है। 'ग्लोबल यूनिवर्स मिस इंडिया' एक अंतरराष्‍ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसके फाइनल राउंड में तनु अकेली भारतीय प्रतिभागी थीं। प्रतियोगिता का ताज हासिल करने के बाद अब वे बॉलीवुड व ग्‍लैमर वर्ल्‍ड में जाना जाहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद जिलान्तर्गत कुटुंबा प्रखंड के पोखराही गांव की मूल निवासी तनु अर्पणा सिंह उर्फ तनु राजपूत वर्तमान में जमशेदपुर (झारखंड) में रहतीं हैं। वहां उनके पिता संजय सिंह उर्फ सिपाही एक सिक्योरिटी कंपनी में निदेशक हैं।

    भारत से एकमात्र प्रतिभागी

    इस प्रतियोगिता में वे झारखंड के 30 प्रतिभागियों में से एक थीं। फाइनल राउंड तक वे भारत से एकमात्र प्रतिभागी रहीं। 24 नवंबर को जयपुर के एक रिसोर्ट में प्रतिस्पर्धा का आयोजन अस्टर फाइन आर्टी एजुकेशन की इवेंट कंपनी द्वारा हुआ। शुभारंभ मिसेज जैज प्रीत, आंचल चौधरी और मोनिका राज ने किया। निदेशक जॉज प्रीत के अनुसार इंडिया चार्मिंग फेस 2017 सीजन- एक में फर्स्‍ट रनर-अप बनीं तनु राजपूत मिस ग्लोबल यूनिवर्स 2018-19 के लिए सब पर भारी पड़ीं।

    कोरियोग्राफी में पारंगत

    सौंदर्य प्रतियोगिताओं में तनु प्राय: कामयाब होती रही हैं। कुछ फैशन शो में बतौर जज उनकी भूमिका सराहनीय रही है। कोरियोग्राफी में पारंगत तनु बताती हैं कि वे 2014 में मिस झारखंड बनीं। 2017 में डेलीवुड मिस इंडिया सेकेंड रनर-अप झारखंड बनीं।

    अब फिल्‍मों में करेंगी काम

    आगे क्‍या इरादा है, यह पूछने पर कहतीं हैं कि वे निकट भविष्य में फिल्मों और टीवी सीरियल्‍स में दिखेंगी।