एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम..
रामनवमी को लेकर शहर में रविवार को पदयात्रा निकाली गई। विभिन्न अखाड़ा से जुड़े युवाओं ने पदयात्रा में भाग लिया। पदयात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : रामनवमी को लेकर शहर में रविवार को पदयात्रा निकाली गई। विभिन्न अखाड़ा से जुड़े युवाओं ने पदयात्रा में भाग लिया। पदयात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। पदयात्रा का स्वयं एसडीओ विजयंत एवं एसडीपीओ गौतम शरण ओमी निरीक्षण कर रहे थे। प्रारंभ से अंत तक दोनों बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ डटे रहे। भीड़ के कारण अधिकारी पीछे-पीछे चल रहे थे। पदयात्रा में शामिल राम भक्त श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में व दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना जैसे गीत पर थिरकते रहे। केशरिया रंग की पगड़ी बांधे युवक जय श्रीराम के नारा लगा रहे थे। सत्येंद्र नगर ब्लाक कालोनी से निकली पद यात्रा कर्मा रोड, क्लब रोड, साईं मंदिर, नावाडीह, ईदगाह, बराटपुर, काली क्लब, धर्मशाला चौक, टिकरी मोड़ होते हुए शाहपुर ठाकुरबाड़ी पहुंचकर खत्म हुआ। आज निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। इस बीच शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता बंदोबस्त की गई थी। जिला पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई थी। जामा मस्जिद के पास बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए पदयात्रा की रिकार्डिंग कराई गई। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। सभी संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। ड्रोन से पदयात्रा की निगरानी की जा रही थी। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को निकलने वाले शोभा यात्रा को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हर चौक-चौराहों पर जवान तैनात रहेंगे। एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। रामनवमी पर भगवामय हुआ शहर
रामनवमी को लेकर शहर भगवामय हो गया है। शहर के मुख्य सड़क से लेकर गली व मोहल्लों में भगवा झंडा दिख रहा है। लोग अपने घर के छतों पर भी भगवा झंडा लगा रखा है। इस बार शहर में कुछ अधिक झंडे दिख रहे हैं। कई सड़कें तो झंडा से पटा पड़ा है। पुरानी जीटी रोड पर केसरिया के साथ महावीरी झंडा लगाया है। भंडारा का हुआ आयोजन
शहर के सत्येंद्र नगर ब्लाक कालोनी परिसर में रामनवमी पूजा समिति के द्वारा रविवार को भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद के लिए महिलाओं से लेकर पुरुष तक की भीड़ रही। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने पदयात्रा निकाली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।