Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओवरब्रिज पर जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिक

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jun 2019 05:45 PM (IST)

    शहर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। जाम की समस्या से नागरिक जूझ रहे हैं। बाजार में जाम बाईपास पर जाम रमेश चौक

    ओवरब्रिज पर जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिक

    औरंगाबाद। शहर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। जाम की समस्या से नागरिक जूझ रहे हैं। बाजार में जाम, बाईपास पर जाम, रमेश चौक जाम जिधर देखिए जाम का नजारा दिख जाएगा। जाम के कारण आमजन की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को ऐसा ही नजारा शहर के बाईपास के पास देखने को मिला। यहां पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम के कारण यात्री एवं वाहन चालक परेशान रहे। तेज धूप होने के कारण परेशानी और बढ़ गई। बाईपास ओवरब्रिज के पास सुबह दस बजे जाम लग गई। वाहनों की लंबी कतार के कारण पैदल निकलना मुश्किल हो गया। ग्यारह बजे तक जाम की समस्या अत्यंत गंभीर हो गई। जाम के कारण वाहन चालक परेशान दिखे। स्कूल बस जाम में फंस गया था जिस कारण छात्र-छात्राएं परेशान रहे। जाम के कारण जीटी रोड पर टाटा मोटर्स के पास तक एवं महाराजगंज रोड में अमित होटल तक वाहनों की कतार लग गई। कुछ पुलिसकर्मी जाम हटा रहे थे परंतु उनका कोई सुन नहीं रहा था। यात्री रमेश सिंह, विशाल कुमार, विवेक सिंह, नेहा कुमारी, स्नेहा कुमारी, रीता देवी ने बताया कि जाम की समस्या नियमित है। प्रतिदिन बाईपास ओवरब्रिज पर जाम लगती है। जाम के कारण न्यायालय, कलेक्ट्रेट एवं बाजार जाना मुश्किल हो गया है। अतिक्रमण के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। डेहरी की तरफ से आने वाली गाड़ियों को बस स्टैंड जाने में परेशानी होती है। ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर अतिक्रमण है जिस कारण रास्ता संकीर्ण हो गया है। जैसे ही वाहन पहुंचता है जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बाईपास ओवरब्रिज पर जाम की सूचना मिल रही है। उसके निदान का प्रयास किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप