Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंड राजद अध्यक्ष बने उमेश, नगर के दिवाकर

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:11 AM (IST)

    नवीनगर नगर पंचायत के न्यू एरिया स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड राजद एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्षता

    प्रखंड राजद अध्यक्ष बने उमेश, नगर के दिवाकर

    संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर नगर पंचायत के न्यू एरिया स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड राजद एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्षता नगर निर्वाचन पदाधिकारी इंदल सिंह एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अनिल टाइगर ने किया। प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया। नगर अध्यक्ष पद पर दिवाकर सिंह चंद्रवंशी एवं प्रखंड अध्यक्ष के लिए उमेश चंद्रवंशी का चयन किया गया। नगर अध्यक्ष पद के लिए दिवाकर के नाम का प्रस्ताव कार्यकर्ता विनय यादव ने रखा। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह चंद्रवंशी ने समर्थन किया। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए उमेश चंद्रवंशी के नाम का प्रस्ताव क्रेश पासवान एवं समर्थन राजद नेता रामविलास यादव ने किया। उमेश चंद्रवंशी दोबारा निर्विरोध राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने हैं। नगर अध्यक्ष दिवाकर सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो सम्मान हमें दिया गया है उसे मैं बरकरार रखूंगा। प्रखंड अध्यक्ष उमेश ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ पार्टी के उम्मीदवार को जिताएंगे। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। रामविलास यादव, विनय रावत, क्रेश पासवान, विनय यादव, सुनील चंद्रवंशी, माजिद खान, चंदन यादव, गोपाल ठाकुर, कृष्णा सिंह, पप्पू ठाकुर, श्रीकेश्वर रजक, बशारत अंसारी, सुदामा पटेल, भीम यादव, शकील अहमद, संजय ठाकुर, प्रमोद दास समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner