Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aurangabad News: नबीनगर में तेज आंधी में घर पर गिरा पेड़, दीवार के नीचे दबने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

    Updated: Sat, 17 May 2025 06:47 PM (IST)

    नबीनगर में तेज आंधी और बारिश के कारण कर्मा फतेहपुर गांव में एक दुखद घटना हुई। 69 वर्षीय जनक देवी की घर पर पेड़ गिरने से दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सांसद राजाराम सिंह ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    Hero Image
    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। बिहार में शनिवार को मौसम अचानक बदला और तेज आंधी से कई जगहों पर बारिश भी हुई। तेज आंधी के साथ हुई वर्षा से शनिवार को ग्रामीणों को परेशानी हुई।

    माली रोड, नबीनगर-अंबा पथ एवं नबीनगर-बारुण पथ में सड़क के किनारे कई जगह पर पेड़ गिर गया। प्रखंड के चंद्रगढ़ पंचायत के कर्मा फतेहपुर गांव में शनिवार के दोपहर तेज आंधी एवं वर्षा होने के कारण घर के ऊपर पेड़ गिरने से दीवार के नीचे दबकर 69 वर्षीय वृद्धा जनक देवी की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार जनक देवी तेज वर्षा एवं आंधी से बचने के लिए घर में छिपी हुई थी। तभी आंधी में पेड़ गिरने से दीवार गिर गई। उसमें दबने के कारण वृद्धा की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना नबीनगर पुलिस को दिया गया।

    सूचना मिलने पर मौके पर दलबल के साथ पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

    वृद्ध महिला की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर काराकाट सांसद राजाराम सिंह पहुंचे। स्वजनों को ढांढ़स बंधाते कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता है। दुख की घड़ी में स्वजनों के साथ हूं। सांसद ने कहा कि किसी प्रकार की जरूरत हो तो मुझे याद करें। मुखिया आमोद चंद्रवंशी, विनोद सिंह समेत गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।