यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karakat Lok Sabha Result 2024: काराकाट में लोकसभा चुनाव जीतने के जश्न में मारपीट, 15 घायल; कई की हालत गंभीर
बिहार की काराकाट लोकसभा क्षेत्र (Karakat Lok Sabha Election 2024) चपरा गांव में मंगलवार रात भाकपा-माले कैंडिडेट राजाराम की जीत ...और पढ़ें

HighLights
- काराकाट लोस क्षेत्र में जीत का जश्न मनाने के दौरान मारपीट, 15 घायल
- त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। काराकाट लोकसभा क्षेत्र में ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरा गांव में मंगलवार की रात भाकपा-माले प्रत्याशी राजाराम की जीत के बाद आतिशबाजी कर जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने पटाखा चलाने से मना किया तो विवाद हो गया।
देखते-देखते दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें सात महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। सभी चपरा गांव के ही निवासी हैं। मामले में प्रथम पक्ष के बाढ़ू राम एवं दूसरे पक्ष के प्रकाश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी करने वाले प्रकाश कुमार समेत तीन को जेल भेज दिया गया है। इनमें दूसरे पक्ष के आरोपित संजय प्रसाद बारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं।
राजाराम का गृह प्रखंड है ओबरा
ओबरा काराकाट से भाकपा-माले के विजयी प्रत्याशी राजाराम का गृह प्रखंड है। वे यहां से पहले विधायक भी रहे हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मतगणना के बाद जीत की खुशी में चपरा गांव में आतिशबाजी होने लगी। दूसरे पक्ष ने आतिशबाजी करने से मना किया तो बात बढ़ गई।
घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
मारपीट की घटना में सात महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। श्रीकांत राम के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें सदर अस्पताल, औरंगाबाद से मगध मेडिकल कालेज, गया रेफर किया गया है।
दूसरे घायल पंकज का भी गया में उपचार चल रहा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। झड़प के बाद गांव में तनाव है, पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।
यह भी पढ़ें: Modi 3.0 बनने से पहले ही Chirag Paswan का बड़ा बयान, क्या दिल्ली से मिल गया ऑफर?
RJD का पीछा नहीं छोड़ रहा '4' का फेर, पिछले 15 सालों से Lalu Yadav भी परेशान; आखिर कब...