हर वर्ष भाजपा लगाएगी एक अरब पेड़ : चौरसिया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को लेकर भाजपा । ...और पढ़ें

औरंगाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को लेकर भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर चौरसिया ने बड़ा बयान दिया है। श्री चौरसिया ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को पत्थर से मारेगी। भाजपा उनसे कभी हाथ नहीं मिलाएगी। बल्कि सभी दलों को चाहिए कि नीतीश कुमार का बहिष्कार करें। कहा कि नीतीश व लालू ने बिहार की शिक्षा व स्वास्थ्य को बर्बाद कर दिया है। ये बातें श्री चौरसिया दाउदनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। वहीं औरंगाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद को जेपी का कुपात्र प्रोडक्ट बताया है। उन्होंने कहा कि ये वैसे नेता हैं जो सभी को धोखा देते आए हैं। एनडीए के मुख्यमंत्री रहते हुए पिछले राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया। अब एनडीए के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। क्या मजबूरी पहले थी और क्या अब हो इसकी जांच होनी चाहिए। नीतीश कुमार में अपना कोई गुण नहीं है। वे कभी हमारे साथ(भाजपा) तो कभी दूसरे(राजद-कांग्रेस) के साथ कुर्सी बचाने का काम करते है। राजनीति में कोई धर्म नाम का चीज नहीं छोड़ा। अगर देश में आज के समय में कोई अविश्वसनीय नेता है तो वे नीतीश कुमार हैं। देश में घूमकर भाजपा के खिलाफ बोलते हैं। पहले इन्हें अपना इमेज ठीक करना चाहिए। वे जब भी बोलते हैं तो सभी के खिलाफ बोलते हैं लेकिन लालू के खिलाफ नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि जो भाजपा में आता है वह सुधर जाता है। नीतीश भी भाजपा में आ जाते तो सुधर जाते। सुशासन का ढोंग रचते हैं लेकिन वैसा है नहीं। कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकार द्वारा अधिकारियों का राजनीतिकरण कर दिया गया था। योगी सरकार उसे सुधारने में लगी है। महज 100 दिनों में राज्य में कानून-व्यवस्था सुधरी है।
भाजपा हर वर्ष लगाएगी एक अरब पौधा
भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के बाद अनुग्रह नारायण कन्या उच्च विद्यालय में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत भाजपा एक अरब पेड़ पूरे देश में लगाएगी। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पखवारा पर भाजपा के सभी मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करेंगे। बंजर भूमि पर वृक्ष लगाए जाएं। कैनालों के एक ओर सड़क हो तो दूसरी ओर वृक्ष लगनी चाहिए। जिला प्रवक्ता उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 10 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। पौधरोपण में जिला प्रभारी क्षीतिज मोहन, जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम ¨सह, नागेंद्र दूबे, अश्विनी तिवारी, विस्तारक नागेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी विनोद ¨सह, उपाध्यक्ष बब्लू ¨सह, चंदन ¨सह, पैक्स अध्यक्ष राजू ¨सह, ओबरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत कुमार ¨सह, प्रकाश उर्फ गुप्पू, कुश कुमार,मनोज ¨सह, टनटन ¨सह मौजूद रहे।
चीन क्या दुनिया नहीं लड़ सकती
दाउदनगर (औरंगाबाद) : भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने कहा है कि चीन क्या पुरी दुनिया अब भारत से नहीं लड़ सकती है। दाउदनगर में धीरज पाठक के आवास पर उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत पहले वाला नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन साल में पूरी दुनिया का समर्थन हासिल किया है। आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का अलग थलग पड़ना और योग को पूरी दुनिया द्वारा माना जाना इसका वैश्विक उदाहरण है। कहा कि राहुल गांधी को राजनीति नहीं आती। वे कुछ भी बोल जाते हैं। इजराइल के यात्रा के समय अमेरिका वाला नोट पढ़ रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।