विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: समाधान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की तरफ उड़ता हुआ आया कुर्सी का टुकड़ा; बाल-बाल बचे CM

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 13 Feb 2023 09:15 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2023 11:38 PM (IST)

Nitish Kumar In Aurangabad Samadhan Yatra औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के कंचनपुर गांव में समाधान यात्रा के दौरान सीएम ...और पढ़ें

औरंगाबाद के कंचनपुर गांव में समाधान यात्रा के दौरान सीएम पर कुर्सी का टुकड़ा फेंक दिया, जो उन्‍हें लगते-लगते बचा।
औरंगाबाद के कंचनपुर गांव में समाधान यात्रा के दौरान सीएम पर कुर्सी का टुकड़ा फेंक दिया, जो उन्‍हें लगते-लगते बचा।

औरंगाबाद, जागरण टीम: औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के कंचनपुर गांव में समाधान यात्रा के दौरान सीएम पर भीड़ में से कुर्सी का टुकड़ा उछलता हुआ आया, जो उन्‍हें लगते-लगते बचा। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने सीएम को अपने घेरे में ले लिया। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

अधिकारी टूटी हुई कुर्सी का टुकड़ा फेंकने की घटना से इंकार कर रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को एक साथ सात पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन के लिए गए थे। इस दौरान यह घटना हुई। वहीं, बाद में डिस्ट्रिक्‍ट मैजिस्‍ट्रेट द्वारा स्‍पष्‍टीकरण के साथ इस घटना का खंडन क‍िया गया है।

सीएम ने एक साथ 7 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन किया

सीएम ने बारुण प्रखंड के पंचायत सरकार भवन कंचनपुर के साथ नवीनगर में तीन, बारुण में एक, रफीगंज में दो एवं कुटुंबा में एक पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। डीएम सौरभ जोरवाल ने पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध सेवाओं के बारे में सीएम को जानकारी दी।

कंचनपुर में 12 विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे, जिसका सीएम ने निरीक्षण किया। जीविका समूह के द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। सीएम ने पांच आवास विहीन लाभुकों के बीच पर्चे का वितरण किया।

सीएम ने पूर्व विधायक रेणु देवी से की मुलाकात

सीएम ने यहां मौजूद देव के पूर्व विधायक रेणु देवी को देखा तो पास बुलाकर उनका हाल जाना। रेणु ने बताया कि सब ठीक है। इसके बाद योजनाओं के लाभुकों से सीएम ने सवाल किए। उनसे पूछा कि आपको समय से सरकार द्वारा दी जाने वाले लाभ मिलते है या नहीं।

स्टाल में जिला कृषि कार्यालय द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में सब्जी की खेती के साथ मशरूम उत्पादन की जानकारी दी गई थी। जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह स्वयं सुबह से स्टाल पर मौजूद थे। जदयू नेता दीपक सिंह, संजीव कुमार सिंह, तेजेंद्र सिंह, सत्येंद्र चंद्रवंशी, सोनू तिवारी उपस्थित रहे।

Disclaimer: प्रारंभिक सूचना के आधार पर सीएम नीतीश कुमार पर कुर्सी का टुकड़ा फेंके जाने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में डिस्ट्रिक्‍ट मैजिस्‍ट्रेट द्वारा इस घटना का खंडन क‍िया गया है। अत: इस खबर को बाद में अपडेट किया गया है। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद समाधान यात्रा: नीतीश बोले- नेपाल या केंद्र सरकार बाढ़ का नहीं करेगी उपाय तो अपने बूते पर करेंगे काम