यूपीएससी परीक्षा में शुभ्रा शर्मा को 197वां रैंक
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के मखरा गांव निवासी अरुंजय शर्मा की पुत्री शुभ्रा शर्मा ने 197वां रैंक हासिल किया। 2019 में 308वां रैंक हासिल कर टेली काम्युनिकेशन फाइनेंस एंड अकाउंट सर्विस में सेवा दे रही शुभ्रा इंडियन फारेन सर्विस में जाना चाहती है।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के मखरा गांव निवासी अरुंजय शर्मा की पुत्री शुभ्रा शर्मा ने 197वां रैंक हासिल किया। 2019 में 308वां रैंक हासिल कर टेली काम्युनिकेशन फाइनेंस एंड अकाउंट सर्विस में सेवा दे रही शुभ्रा इंडियन फारेन सर्विस में जाना चाहती है। राजस्थान के जयपुर से फोन पर बताया कि मेरा प्रथम च्वाइस आइएफएस है। मैं प्रारंभ से ही आइएफएस बनना चाहती थी। पांच बहन में दूसरे स्थान पर रही शुभ्रा ने औरंगाबाद से मैट्रिक किया है। इंटर की परीक्षा आरा से पास करने के बाद पटना वीमेंस कालेज से राजनीति विज्ञान में स्नातम की। इसके बाद बीएचयू में पढ़ाई की। जेएनयू दिल्ली से पीएचडी कर रही थी तभी सिविल सेवा परीक्षा में चयन हो गया। शुभ्रा के पिता अरुंजय शर्मा अंचल कार्यालय में सर्किल इंस्पेक्टर थे। शुभ्रा की बहन जानकी कुमारी एम्स भूवनेश्वर से एमबीबीएस करने के बाद जोधपुर से एमडी कर रही है। सबसे छोटी बहन रेवती शर्मा जेबी राय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज कोलकाता से बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है। शुभ्रा ने बताया कि मैंने पढ़ाई के शुरुआती दौर में यह निर्णय ले लिया था कि हमें सिविल सेवा कंपलीट करना है। मेहनत एवं संघर्ष की बदौलत यहां तक पहुंची शुभ्रा ने बताया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। सिविल सेवा के जो बच्चे तैयारी कर रहे हैं वे परिश्रम करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। परिणाम से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं रहती है बल्कि आगे और मेहनत करने की जरूरत है। आइएएस का हब बन रहे ओबरा के गांव
औरंगाबाद : ओबरा प्रखंड के गांवों से सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। संख्या चार पहुंच गई हे। सबसे पहले इस प्रखंड के मलवां डिहरी गांव निवासी दिवंगत जनेश्वर शर्मा के पुत्र संजय कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की थी। यूपी कैडर में कार्यरत हैं। इनकी पत्नी अर्पणा भारद्धाज आइपीएस हैं। इसके बाद नावाडीह गांव निवासी अनिमेष कुमार पराशर ने सफलता का परचम लहराया। अनिमेष बिहार कैडर के आइएएस हैं। ओबरा के नारायणपुर गांव निवासी शिक्षक अजय शर्मा के पुत्र वरुण रंजन ने सिविल सेवा में सफलता हासिल कर झारखंड में सेवा दे रहे हैं। सभी आइएएस हैं। इस बार शुभ्रा ने ओबरा का सम्मान बढ़ाया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।