विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद के 3 रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी माल ढुलाई क्षमता, व्यापारियों को मिलेगा फायदा

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:57 PM (IST)

औरंगाबाद जिले के सोननगर, अनुग्रह नारायण रोड और अंकोरहा रेलवे स्टेशनों पर माल ढुलाई की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया ...और पढ़ें

सोन नगर जंक्शन। फोटो जागरण

सोन नगर जंक्शन। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जिले के माल लदान वाले रेलवे स्टेशनों पर व्यापारियों और उद्यमियों के लिए आधारभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बारुण के सोननगर, अनुग्रह नारायण रोड और अंकोरहा स्टेशन पर माल लदान और परिवहन की सुविधाओं का विस्तार होगा। माल की सुरक्षित लोडिंग-अनलोडिंग के लिए शेड बनाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, जिले से हर वर्ष बड़ी मात्रा में धान, चावल, सीमेंट और एनटीपीसी की फ्लाईएश रेल के जरिए दूसरे प्रदेशों में भेजी जाती है। इससे रेलवे को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलता है।

डीडीयू मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की गुरुवार को हुई बैठक में खाद्यान्न, सीमेंट समेत विभिन्न वस्तुओं की रेल ढुलाई बढ़ाने पर चर्चा की गई।

औरंगाबाद से चावल, जानकी ट्रेडर्स के माध्यम से धान, श्री सीमेंट से सीमेंट तथा एनपीजीसीएल के अंकोरहा और बीआरबीसीएल के नबीनगर प्लांट से फ्लाईएश का लदान किया जाता है।

रेलवे ने कारोबारियों को माल परिवहन की उपलब्ध सुविधाओं और संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही मालभाड़े से जुड़े लाभकारी प्रावधानों के बारे में बताकर रेल परिवहन का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

व्यापारियों और उद्यमियों की मांग पर माल गोदाम की सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद के अनुसार, मांग और उपलब्ध संभावनाओं के आधार पर सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे कारोबार और रेल ढुलाई को गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बिहार में लगातार हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बेगूसराय में बिना रजिस्ट्रेशन धड़ल्ले से चल रहीं नावें 

यह भी पढ़ें- भारतीय सब्जियों की नेपाल में 'नो एंट्री', मधुबनी में नाराज किसानों ने सील किया बॉर्डर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।