यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aurangabad News: औरंगाबाद में जाम से मिलेगी मुक्ति, यहां बनने जा रही 8 KM लंबी सड़क; सर्वे हुआ पूरा
Aurangabad News औरंगाबाद के लोगों कोके लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रफीगंज में बाइपास सड़क ...और पढ़ें

HighLights
- औरंगाबाद में 8 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण
- औरंगाबाद के लोगों को जाम से मिलेगी छुटकारा
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद)। Aurangabad News: औरंगाबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां जाम से निजात दिलाने के लिए विधायक की बायपास बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहमति दे दी।
दरअसल, शिवगंज-रफीगंज-गोह बैदराबाद रोड रफीगंज शहर के बीच होकर गुजरती है। शहर के लोग जाम से परेशान हैं। शहर के लोगों की मांग पर पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री से रफीगंज में बाइपास सड़क निर्माण कराने की मांग रखी जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल सहमति दे दी।
सर्वे का काम किया गया पूरा
तत्काल भूमि का सर्वे टीम गठित कर सर्वे का कार्य पूरा करा लिया गया। विभाग ने निर्माण कार्य को स्वीकृति भी दे दी। बाइपास सड़क रफीगंज शिवगंज रोड़ एसएच 68 में भारत पेट्रोलियम पंप से चातर की ओर जाएगी।
उसके बाद रफीगंज सिन्हा कालेज रोड में फेसरा की ओर होते हुए नौआखाप गांव के पास रेलवे क्रासिंग पार करते हुए लभरी गांव होते हुए रफीगंज ओबरा पथ पार करेगी जो हकीमचक, दशरथ बिगहा, खैरी होते हुए रफीगंज गोह रोड़ एसएच 68 में मखदुमपुर के पास इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास मिलेगी।
बाइपास सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, संजय आंबेडकर, कौशल चंद्रवंशी, विजय विश्वकर्मा, इफ्तेखार अहमद खान ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को बधाई दिया है।
औरंगाबाद में 55 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग ने 55 ग्रामीण सड़क के निर्माण को स्वीकृति दिया है। जदयू जिलाध्यक्ष सह रफीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय मंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान प्रखंड सड़कों की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग किया था। इसके तहत प्रखंड में कुल 55 सड़कों के निर्माण हेतु विभाग ने स्वीकृति दिया है।
राजद जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व उपप्रमुख रणविजय यादव ने बताया कि विधायक मो. नेहालुद्दीन के अनुशंसा पर विभाग ने 55 सड़कों की स्वीकृति दिया है।
रफीगंज-शिवगंज रोड़ से परैया रोड़ तक, लट्ठा से तेमुड़ा ,पौथु रोड से लुक्का, सब्दल, सैरा, मई खुर्द, करजारा, बाघा सोती, रफीगंज-ओबरा पथ से पड़रिया, सिंधी बुजुर्ग, रफीगंज-ओबरा रोड से शारदा बिगहा होते हुए पाठक बिगहा, तेंदुआ लट्ठा रोड से करुणा बरुणा, बराही मोड़ से फदरपुर बहादुरपुर बरकी नहर तक।
इसके अलावा लट्ठा तिनेरी रोड से बेरी, बेलहड़िया मोड़ से पौथु, रफीगंज-कासमा रोड से पचार, गंधरप मंदिर से कुटकुरी रोड, इंगुनाही, जकारिया, अपकी, जगरूप बिगहा, सालपुरा रमण बिगहा, शिवगंज रफीगंज से पड़रिया रोड, रफीगंज रोड कर्मा हुसैन, रफीगंज रोड खैरा फिरोज सड़क का निर्माण होना है।
खिरीहरी, भादवा रोड कनारी, खैरा मनोरथ, सिमरा जमशेद, करसारा, खंडवा, शिवगंज रफीगंज रोड से खिरियावा से ईंटा गढ़, चंद्रहेटा रोड, मोहनपुर, मखदुमपुर नहर से नईकी ,दशरथ बिगहा, खैरा मझौली से धमनी , खैरा मोड़ से खैरा,अकौनी रोड से गोपालपुर, मुबारकपुर, देवकली पुल से नाराइच, रफीगंज रोड से अकौनी, भादवा रोड, जाखिम पहाड़ से स्टेशन, शाह मोहम्मदपुर से काजीचक, अरथुआ देवी स्थान से लोहरा, मदारपुर करुणा बुजुर्ग, कुमहैनि, बिजुलिया, मेन रोड, शिवगंज रफीगंज रोड से चंदौली, नीमा ममरेज, कासमा रोड से दुगुल 55 सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिला है। राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की यादव, माहिद खान एवं ग्रामीणों खुशी जाहिर किया है।
