Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निजी जमीन में बहता है नाले का पानी, आमजन परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 21 Mar 2020 10:05 PM (IST)

    मौलाबाग स्थित वार्ड संख्या- 22 में एक मोहल्ला है जिसे पूर्व चेयरमैन परमानंद प्रसाद की गली कहा जाता है। जल निकासी के समस्या से लोग ग्रस्त हैं। नाली की निकासी नहीं होने से पानी सड़क पर ही बहता रहता है। इस वार्ड का पानी निजी खेत मे जाता है।

    निजी जमीन में बहता है नाले का पानी, आमजन परेशान

    मौलाबाग स्थित वार्ड संख्या- 22 में एक मोहल्ला है जिसे पूर्व चेयरमैन परमानंद प्रसाद की गली कहा जाता है। जल निकासी के समस्या से लोग ग्रस्त हैं। नाली की निकासी नहीं होने से पानी सड़क पर ही बहता रहता है। इस वार्ड का पानी निजी खेत मे जाता है। पानी की निकासी नही होने से पीसीसी बना सड़क भी कच्ची नजर आता है। सड़क के ऊपर मिट्टी व पानी पसरा रहता है। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि पार्षद से कोई शिकायत नहीं है। पार्षद सभी की बात सुनते हैं।मोहल्ले वाले साफ सफाई की व्यवस्था से संतुष्ट दिखते हैं। पहले यह वार्ड- 19 में आता था नए परिसीमन में 22 हो गया। लोगों ने कहा कि वार्ड की इस गली यह स्थिति एक दिन में पैदा नहीं हुई है। पूर्व से ही इस वार्ड की उपेक्षा की जाती रही है। सड़क पर बहता पानी इस बात का सबूत है। लोगों का कहना है कि अगर पूर्व में वार्ड के तरफ ध्यान दिया गया होता तो आज वार्ड की इस गली की तस्वीर ही अलग होती।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निजी खेत में गिरता है पानी जगन मोड़ होते हुए साइफन तक जाने वाला पानी निजी खेत से होते हुए जाता है और खेत में पानी जमा हो जाता है। प्रभावित किसानों को खेती तक करने में परेशानी होती है। खेतों में ही जलजमाव हो जाने के कारण प्रभावित लोग खेती तक नहीं कर पाते हैं। नाला का पानी मौलाबाग की ओर इसी वार्ड के खेतों में जाकर गिरते रहता है और जमा रहता है। प्रभावित किसान खेती तक नहीं कर पाते हैं। पार्षद नंद किशोर ने बताया कि दाउदनगर के सुरती पुल से लखन मोड़ होते हुए पचकठवा देवी मंदिर तक आरसीसी नाला निर्माण होने वाला है, जिसकी भूमि पूजन भी हो गया है। जल्द नाला का निर्माण होगा जिससे इस गली की जल निकासी की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। क्या कहते हैं मोहल्ले वासी सड़क पर बहता है पानी : कृष्णा

    फोटो : 21 एयूआर 05

    कृष्णा कुमार का कहना है कि मेरे गली में नाली की निकासी नहीं होने से सड़क पर ही पानी बहता रहता है। निकासी का समाधान होना चाहिए। सड़क पर पानी बहने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का शीघ्र समाधान की जररूत है। बरसात के दिनों में आवागमन हो जाता है बाधित : ब्रजराज

    फोटो : 21 एयूआर 06

    ब्रजराज सिंह का कहना है कि नाली की पानी सड़क पर ही बहने से लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। बरसात में तो इस गली में तो जाना दुश्वार हो जाता है। वैसे पार्षद ने आश्वासन दिया है कि जल्द समस्या से निराकरण मिलेगा। मेरे निजी जमीन में गिरता है नाला का पानी : बुद्धन

    फोटो : 21 एयूआर 07

    बुद्धन सिंह का कहना है मेरे निजी जमीन में नाला का पानी गिराया जाता है। बहुत परेशानी होती है। घर का दीवाल भी खराब हो रहा है। यह समस्या इतनी गंभीर हो गई है। इससे शीघ्र निजात दिलाई जानी चाहिए। इसके लिए मोहल्ले के लोग हमेशा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को समस्याओं से अवगत कराते रहते है। सड़क भी है कच्ची : सुधांशु

    फोटो : 21 एयूआर 08

    सुधांशु कुमार का कहना है कि मेरे मोहल्ले की गली कच्ची है आधी पक्की भी हुई थी तो जलजमाव में वह भी कच्ची जैसा ही हो गया है। कहा जा रहा है कि जल्द यह सबसे निजात मिलने वाला है। सड़क कच्ची होने की वजह से बरसात में तो काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।

    comedy show banner
    comedy show banner