Updated: Mon, 01 Sep 2025 03:54 PM (IST)
औरंगाबाद और दाउदनगर में फोरलेन बाईपास बनाने का प्रस्ताव एनएचएआई मंत्रालय नई दिल्ली भेजा गया है। औरंगाबाद बाईपास 9.5 किमी और दाउदनगर बाईपास 8.5 किमी लंबा होगा। औरंगाबाद-पटना मार्ग को दो चरणों में फोरलेन किया जाएगा। अरवल में भी 13 किमी लंबा बाईपास बनेगा जिससे यातायात सुगम होगा और समय की बचत होगी।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। औरंगाबाद और दाउदनगर में फोरलेन बाइपास बनाने का प्राक्कलन एनएचएआई मंत्रालय, नई दिल्ली को भेज दिया गया है।
एनएच के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा फाइनल राशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव के आचार संहिता लगने से पहले निविदा का प्रकाशन करने का प्रयास किया जा रहा है। नौ किमी औरंगाबाद और आठ किमी होगा दाउदनगर बाइपास इस्टीमेट के अनुसार औरंगाबाद बाइपास करीब 9.5 किलोमीटर लंबा होगा, जबकि दाउदनगर का बाइपास लगभग 8.5 किलोमीटर का होगा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
औरंगाबाद बाइपास एनएच 139 के खैरा-खैरी गांव पास से शुरू होगी जो मंजूराही, जीटी रोड रायपुरा गांव के जीटी रोड स्थित गेट के पास से होते हुए भैरवपुर (पवई) गांव के पास एनएच 139 में मिलेगा। रायपुरा गांव गेट के पास यह बाइपास सड़क जीटी रोड के ऊपर से गुजरेगा।
वहीं, दाउदनगर का बाइपास दाउदनगर-गया रोड के ऊपर से होकर मुख्य मार्ग में जुड़ेगा। दोनों फोरलेन बाइपास के बनने से दोनों शहर में जाम की समस्या दूर होगी।
औरंगाबाद-पटना फोरलेन दो चरणों में होगा पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग का फोरलेन कार्य दो चरणों में किया जाएगा।
पहला चरण झारखंड सीमा महाराजगंज से दाउदनगर तक और दूसरा चरण दाउदनगर से नौबतपुर तक होगा। प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इसके लिए बात हुई है।
कहा कि यह सड़क फोरलेन के सभी मानकों को पूरा करती है। आज के समय में इस सड़क पर काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं। अरवल में भी बनेगा बाइपास एनएच के कार्यपालक अभियंता के अनुसार अरवल में भी करीब 13 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाइपास बनाया जाएगा।
इसका भी प्राक्कलन एनएचएआई को भेजा गया है। कहा कि तीनों बाइपास के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को समय और ईंधन की बचत भी होगी।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज में बाईपास बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जोरों पर, शहर में रिंग रोड बनने से जाम से मिलेगी राहत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।